फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   woman found dead in bushes in fatehganj west area of bareilly

UP News: बरेली में फिर मिली एक महिला की लाश, साड़ी से कसा था गला, पोस्टमार्टम रिपोर्ट ने उलझाया

Thu, 09 Nov 2023 10:10 PM IST
मुकेश कुमार अमर उजाला ब्यूरो, बरेली
अमर उजाला ब्यूरो, बरेली Published by: मुकेश कुमार Updated Thu, 09 Nov 2023 10:10 PM IST
सार

बरेली के फतेहगंज पश्चिमी क्षेत्र में बृहस्पतिवार को एक बुजुर्ग महिला का शव झाड़ियों में पड़ा मिला। उसके गले में साड़ी का फंदा कसा हुआ था। महिला बुधवार से लापता थी। परिजन उसे तलाश कर रहे थे। 

विज्ञापन
woman found dead in bushes in fatehganj west area of bareilly
घटनास्थल पर जाते एसपी देहात व अन्य पुलिसकर्मी - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

बरेली के फतेहगंज पश्चिमी क्षेत्र में बुधवार शाम घर से चारा लेने गई बुजुर्ग महिला का शव बृहस्पतिवार सुबह झाड़ियों में मिला। उसके गले में उसी की साड़ी का फंदा लगा था। शाही थाना क्षेत्र में ऐसी हत्याएं होती रही हैं। इस लिहाज से पुलिस ने डॉक्टरों के पैनल से उसका पोस्टमार्टम कराया। इसमें मौत की वजह हैंगिंग (लटकना) आने से पेच फंस गया है। परिजनों ने अभी तहरीर नहीं दी है।

विज्ञापन


गांव थानपुर निवासी ओमवती (66) बुधवार शाम चार बजे घास लेने खेत की तरफ गई थीं। रात तक घर नहीं लौटीं तो परिजनों ने तलाश शुरू की। बृहस्पतिवार सुबह हाईवे के उस पार झाड़ियों में उनका शव मिला। ग्राम प्रधान टीकाराम की सूचना पर थाना प्रभारी धनंजय पांडे मौके पर पहुंच गए। बाद में एसएसपी घुले सुशील चंद्रभान, एसपी ग्रामीण मुकेश चंद्र मिश्रा, सीओ दीपशिखा भी वहां पहुंचीं। फोरेंसिक टीम ने भी साक्ष्य जुटाए।
विज्ञापन


महिला के हाथ मिट्टी से सने थे। लग रहा था कि उसने मरने से पहले काफी संघर्ष किया है। एसपी देहात ने बताया कि महिला के पति से भी पूछताछ की गई है। परिजनों ने किसी से दुश्मनी से इन्कार किया है। उन्होंने अभी तहरीर भी नहीं दी है। पुलिस जांच में जुटी है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रातभर लापता रहा महिला का पति 
वृद्धा ओमवती की मौत में भले ही आत्महत्या जैसे संकेत मिले हों लेकिन मौके के हालात साजिश और हत्या जैसे संकेत दे रहे हैं। महिला का पति भी रात भर लापता रहा था, पुलिस पति और परिवार से बात कर अंदरखाने की जानकारी जुटाने में लगी है।

एसएसपी घुले सुशील चंद्रभान व एसपी देहात मुकेश मिश्रा ने ओमवती के पति मीहलाल से बात की। वह नशे जैसी स्थिति में लग रहा था और कुछ बता नहीं पा रहा था। परिवार और ग्रामीणों ने स्वीकार किया कि मीहलाल ज्यादा नशा करता है, वह लोग रात भर ओमवती को खोजते रहे पर मीहलाल साथ नहीं था। 

मीहलाल का कहना था कि उसे खुद नहीं पता कि वह कहां था। बताया गया कि मीहलाल के दो बेटे थे जिनमें से एक की मौत हो चुकी है। एक बेटे का परिवार, दूसरे की पत्नी और बुजुर्ग दंपती घर में तीन हिस्से करके रह रहे थे और सबका खाना भी अलग बनता था।

परिवार से हुआ था विवाद 
मीहलाल रेलवे से चतुर्थ श्रेणी कर्मचारी पद से रिटायर्ड है। उसकी पेंशन वह पहले पूरी खर्च कर लेता था। पत्नी की शिकायत पर दोनों का शामिल खाता करा दिया गया। बैंक में दोनों लोगों के साथ जाने पर ही पेंशन के 12700 रुपये प्रतिमाह निकल पाते थे। पता चला कि इन बार भी पांच तारीख को खाते से पांच हजार रुपये निकाले गए थे। मीहलाल के शराब पीने पर परिवार में कुछ विवाद भी हुआ था।

पोस्टमार्टम रिपोर्ट ने उलझाया
इधर, शव जमीन पर उल्टा पड़ा था, खिंचाव इस तरह था कि जैसे पीछे से पकड़कर गला कसा हो। जानकार बताते हैं कि इस स्थिति में भी गर्दन के आगे की हड्डी टूटती है जैसे हैंगिंग में होता है। मृतका के मुंह पर चोट बताई गई है और हथेलियों में खेत की मिट्टी लगी थी। हैंगिंग की बात करें तो मौके पर कोई पेड़ या पोल जैसे चीज नहीं थी जो कोई लटक सके। ऐसी स्थिति में पुलिस डॉक्टरों की भी राय लेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed