फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   woman dies under suspicious circumstances her family alleges murder in Bareilly

Bareilly News: शादी के आठ माह बाद विवाहिता की मौत, पिता ने लगाया हत्या का आरोप, पति बोला- बीमारी से गई जान

Mon, 20 Jul 2026 04:27 PM IST
Mukesh Kumar अमर उजाला ब्यूरो, बरेली
अमर उजाला ब्यूरो, बरेली Published by: Mukesh Kumar Updated Mon, 20 Jul 2026 04:27 PM IST
सार

बरेली के इज्जतनगर क्षेत्र में एक विवाहिता की मौत के बाद उसके मायके वालों ने हत्या का आरोप लगाया है। वहीं, मृतका के पति का कहना है कि बीमारी से पत्नी की मौत हुई है। फिलहाल पुलिस ने शव पोस्टमार्टम भेजकर मामले की जांच शुरू कर दी है।  

विज्ञापन
woman dies under suspicious circumstances her family alleges murder in Bareilly
कामिनी मौर्य का फाइल फोटो - फोटो : स्रोत-परिजन

विस्तार

बरेली के इज्जतनगर क्षेत्र में 25 वर्षीय विवाहिता की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। उसकी शादी आठ महीने पहले हुई थी। मायका पक्ष ने ससुराल वालों पर हत्या का आरोप लगाया है। वहीं, पति का कहना है कि उसकी पत्नी की मौत बीमारी के कारण हुई है। पुलिस ने शव पोस्टमार्टम भेजकर मामले की जांच शुरू कर दी है। 

विज्ञापन


सोमवार को पोस्टमॉर्टम हाउस पर पहुंचे प्रेमनगर क्षेत्र के बानखाना निवासी हरिशंकर ने बताया कि उन्होंने अपनी बेटी कामिनी मौर्य की शादी एक नवंबर 2025 को विकास मौर्य से की थी। उनका आरोप है कि शादी के बाद से ही ससुराल पक्ष कामिनी को परेशान और प्रताड़ित करता था। 
विज्ञापन


पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा 
परिजनों के अनुसार, रविवार शाम विकास ने कामिनी की तबीयत खराब होने की सूचना दी थी। सोमवार सुबह इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। सूचना मिलते ही मायके पक्ष के लोग अस्पताल पहुंचे और पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया और मामले की जांच शुरू कर दी। 

विज्ञापन
विज्ञापन

पति ने आरोपों को निराधार बताया 
पति विकास मौर्य ने सभी आरोपों को निराधार बताया है। उन्होंने कहा कि कामिनी एक सप्ताह से अधिक समय से बीमार थी और उसका लगातार इलाज चल रहा था। हालत बिगड़ने पर उसे पहले एक अस्पताल में भर्ती कराया गया, फिर दूसरे अस्पताल रेफर किया गया, जहां उसकी मौत हो गई। विकास ने पति-पत्नी के बीच किसी विवाद से इन्कार किया है।

पुलिस जांच जारी
पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजकर सभी पहलुओं पर जांच शुरू कर दी है। अधिकारियों ने बताया कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट का इंतजार किया जा रहा है। जांच के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।  पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत का सही कारण स्पष्ट हो सकेगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed