{"_id":"6576a2a4b1e1fcc2190d7765","slug":"woman-dies-during-argument-with-neighbor-after-children-fight-in-budaun-2023-12-11","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bareilly News: बच्चों के झगड़े के बाद पड़ोसियों से भिड़ी महिला, अचानक हो गई मौत; हत्या का आरोप","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bareilly News: बच्चों के झगड़े के बाद पड़ोसियों से भिड़ी महिला, अचानक हो गई मौत; हत्या का आरोप
Mon, 11 Dec 2023 11:23 AM IST
मुकेश कुमार
अमर उजाला ब्यूरो, बरेली
अमर उजाला ब्यूरो, बरेली
Published by: मुकेश कुमार
Updated Mon, 11 Dec 2023 11:23 AM IST
सार
बच्चों के झगड़े के बाद महिला की पड़ोसियों से कहासुनी हो गई। इसी दौरान अचानक उसकी मौत हो गई। पति ने हत्या का आरोप लगाया है।
विज्ञापन
मोहिनी का फाइल फोटो
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
बरेली में बच्चों के झगड़े के बाद अपने बेटे की हिमायत में पड़ोसियों से उलझी महिला की अचानक मौत हो गई। पति ने हत्या का आरोप लगाकर थाना सुभाषनगर पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने जांच पड़ताल कर शव का पोस्टमार्टम कराने की बात कही है।
सुभाषनगर की राजीव कॉलोनी की गली नंबर 13 निवासी मोहिनी (45) के बच्चों का विवाद पड़ोस में रहने वाले बच्चों से हो गया था। बच्चों के पक्ष में एक महिला समेत तीन अभिभावक आ गए। तब बेटे ने आकर मां से शिकायत की। मोहिनी इन आरोपियों के घर शिकायत करने गई थी। वहीं पर काफी कहासुनी हो गई।
विज्ञापन
बताते हैं रात दस बजे करीब मोहिनी अपने घर लौटीं और कुछ ही देर में उनकी मौत हो गई। मोहिनी के पति सतीश ने हत्या का आरोप लगाया है। आरोप है कि पड़ोसियों की पिटाई से उनकी पत्नी की मौत हो गई।
पुलिस का कहना है कि मोहिनी को दिल की बीमारी बताई जा रही है, हो सकता है कि उन्हें हार्टअटैक हुआ हो। उनके शव का पोस्टमार्टम कराया जाएगा। खबर लिखे जाने तक कोई तहरीर नहीं दी गई थी।

ये भी पढ़ें- जिंदा जले आठ बराती: तकनीकी जांच में सामने आई दर्दनाक हादसे की वजह, सुरक्षित मिला कार का CNG सिलिंडर; लेकिन...