फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   woman dies and six injured due to land fall in bareilly

Bareilly News: तालाब किनारे खोदाई करते समय मिट्टी की ढांग गिरने से महिला की मौत, छह ग्रामीण घायल

Sun, 18 Jun 2023 11:14 AM IST
मुकेश कुमार अमर उजाला नेटवर्क, बरेली
अमर उजाला नेटवर्क, बरेली Published by: मुकेश कुमार Updated Sun, 18 Jun 2023 11:14 AM IST
सार

शाही क्षेत्र के कुल्छा गांव के बाहर रविवार सुबह मिट्टी की ढांग गिरने से सात ग्रामीण दबे गए। इससे एक महिला की मौत हो गई, जबिक छह घायल हो गए। 

विज्ञापन
woman dies and six injured due to land fall in bareilly
घटनास्थल पर पड़ी चप्पल व बोरियां - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

बरेली के शाही क्षेत्र में रविवार सुबह मिट्टी खोदते समय हादसा हो गया। कुल्छा गांव में तालाब किनारे खोदाई करते समय मिट्टी की ढांग गिरने से सात ग्रामीण दबे गए। इनमें एक महिला की मौत हो गई, जबिक छह घायल हो गए। घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया गया। 

विज्ञापन


जानकारी के मुताबिक कुल्छा गांव निवासी गुड़िया देवी, विद्या, इंद्रावती ,रमेश, प्रेमपाल, वेद प्रकाश, रिंकू आदि लोग रविवार सुबह करीब 8:30 बजे गांव के बाहर तालाब किनारे से पीला मिट्टी खोद रहे थे। इसी दौरान मिट्टी की ढांग भरभराकर ढह गई। 
विज्ञापन


ये भी पढ़ें- हार्ट अटैक से बराती की मौत: डांस करते-करते जमीन पर गिरा 24 साल का संजीव, फिर न उठ सका; लोग समझते रहे मजाक
विज्ञापन
विज्ञापन


खोदाई कर रहे लोग मिट्टी के नीचे दबे गए। घटनास्थल पर चीख-पुकार मच गई। आसपास खेतों पर काम कर रहे ग्रामीण घटनास्थल पर पहुंचे और मिट्टी हटाकर लोगों को बाहर निकाला। हादसे में गुड़िया देवी की मौके पर मौत हो गई। अन्य छह लोगों को चोटें आई हैं। 

घायलों में विद्या की हालत गंभीर बताई गई है। इसका इलाज निजी अस्पताल में चल रहा है। बाकी अन्य लोगों को मामूली चोटें आई हैं। सूचना पर पहुंची पुलिस ने मृतका के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। हादसे के बाद मृतक के परिवार में कोहराम मचा हुआ है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed