फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   Woman dies after tin shed falls on her due to storm in Shahjahanpur

आंधी का कहर: शाहजहांपुर में टिनशेड गिरने से महिला की मौत... पति घायल; बरेली-बदायूं में भी बिगड़ा मौसम

Sat, 22 Mar 2025 05:40 PM IST
मुकेश कुमार संवाद न्यूज एजेंसी, शाहजहांपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, शाहजहांपुर Published by: मुकेश कुमार Updated Sat, 22 Mar 2025 05:40 PM IST
सार

बरेली समेत आसपास के जिलों में शनिवार को अचानक मौसम में तब्दीली आई। धूलभरी आंधी चली। शाहजहांपुर के जलालाबाद में आंधी के दौरान टिनशेड गिरने से एक महिला की मौत हो गई। 

विज्ञापन
Woman dies after tin shed falls on her due to storm in Shahjahanpur
महिला की मौत से परिवार में मचा कोहराम - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

शाहजहांपुर जिले में शनिवार को दोपहर अचानक मौसम का मिजाज बिगड़ गया। जिले में धूलभरी आंधी चली। कुछ इलाकों में गरज-चमक के साथ बूंदाबांदी भी हुई है। जलालाबाद क्षेत्र के गांव अमापुर अमेला में आंधी के दौरान मकान की टिनशेड गिरने से 38 वर्षीय महिला संगीता की मौत हो गई। इस दौरान पति नेतराम को भी चोट आई है। महिला की मौत से परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल हो गया।

विज्ञापन


अमापुर अमेला गांव निवासी नेतराम और उसकी पत्नी संगीता शनिवार दोपहर करीब 12 बजे अचानक बादल घिरने और आंधी चलने से घर के आंगन में फैली सरसों को बोरियों में भरने लगे। इसी दौरान उनके घर के पिछले हिस्से में पड़ा टिनशेड व उसके साथ ईंटें आंगन में गिर गईं। टिन और ईंटों की चपेट में संगीता आ गईं और सिर पर चोट लगने से गंभीर रूप से घायल होकर गिर पड़ीं। इस दौरान टिन की चपेट में आकर नेतराम का पैर भी घायल हो गया। 
विज्ञापन


ये भी पढ़ें- UP: जेल में बंद हत्यारोपी पत्नी ने दिया बच्ची को जन्म, आठ माह पहले पति का सिर कुचल हाथों से निकाला था मांस
विज्ञापन
विज्ञापन


नेतराम ने बताया कि पत्नी को बाहर निकालकर उसने चारपाई पर लिटाया और तेज खून बहने के कारण सिर में कपड़ा बांध दिया। वह उसे इलाज के लिए जलालाबाद लाने की तैयारी कर रहे थे, लेकिन तब तक उसकी मौत हो गई। अचानक हुए इस हादसे से परिवार के लोगों का रो-रोकर बुरा हाल हो गया। उसके पांच छोटे-छोटे बच्चे हैं। घटना की सूचना तहसील प्रशासन व पुलिस को दे दी गई है। 

बदायूं में बूंदाबांदी और ओले गिरे 
बदायूं जिले में धूलभरी आंधी के साथ बूंदाबांदी हुई। कुछ इलाकों में ओले भी गिरे। म्याऊं क्षेत्र में एक ही दिन में दो बार आई आंधी ने किसानों को चिंता में डाल दिया। इस समय किसानों की गेहूं और सरसों की फसल कटने के लिए तैयार खड़ी है। किसानों को चिंता है कि यदि इस समय तेज बारिश हो गई तो गेहूं और सरसों की फसल को भारी नुकसान होगा। वहीं अचानक आई आंधी से कई इलाकों में विद्युत आपूर्ति भी ठप हो गई।

बरेली में शाम करीब चार बजे धूल भरी आंधी चली। जिले के कई इलाकों में बूंदाबांधी भी हुई है। मौसम के बिगड़े मिजाज को देख किसानों की चिंता बढ़ गई है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed