फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   woman died after five months of marriage in Bareilly

शादी के पांच महीने बाद मौत: घर में पड़ा मिला विवाहिता का शव, हत्या का आरोप; पति समेत नौ लोगों पर रिपोर्ट

Sun, 06 Aug 2023 04:12 PM IST
मुकेश कुमार संवाद न्यूज एजेंसी, बरेली
संवाद न्यूज एजेंसी, बरेली Published by: मुकेश कुमार Updated Sun, 06 Aug 2023 04:12 PM IST
सार

शेरगढ़ क्षेत्र के गांव रम्पुरा में शनिवार रात संदिग्ध हालात में विवाहिता की मौत हो गई। उसकी शादी पांच महीने पहले हुई थी। मृतका के भाई ने पति समेत नौ लोगों के खिलाफ दहेज हत्या की रिपोर्ट दर्ज कराई है। 

विज्ञापन
woman died after five months of marriage in Bareilly
विद्या का फाइल फोटो - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

बरेली के शेरगढ़ थाना क्षेत्र में शादी के पांच महीने बाद विवाहिता की संदिग्ध हालात में मौत हो गई। शनिवार रात उसका शव घर में पड़ा मिला। सूचना पर पहुंची थाना पुलिस ने छानबीन के बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। मायका पक्ष के लोगों ने विवाहिता के पति और ससुरालवालों पर दहेज हत्या का आरोप लगाया है। मृतका के भाई की तहरीर पर पुलिस ने विवाहिता के पति समेत नौ लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की है। 

विज्ञापन


थाना मीरगंज के गांव लभेड़ा दुर्गा प्रसाद निवासी राम औतार ने बताया कि उन्होंने अपनी बहन विद्या की शादी शेरगढ़ क्षेत्र के गांव रम्पुरा निवासी जोगिंदर के साथ इसी साल 23 अप्रैल को की थी। मृतका के भाई ने पुलिस को दिए प्रार्थना पत्र में आरोप लगाया कि उन्होंने अपनी क्षमता अनुसार शादी में खूब खर्च किया था, लेकिन ससुरालवाले दहेज मांग रहे थे। दहेज की मांग को लेकर शादी के तुरंत बाद से ही विद्या को प्रताड़ित करना शुरू कर दिया था। 
विज्ञापन


ये भी पढ़ें- बरेली के बंटी-बबली: पहले होटल में किया कांड, फिर क्लीनिक को बनाया निशाना, युवती बोली- मैं बड़े अधिकारी की बेटी

विज्ञापन
विज्ञापन

एक अगस्त को ही ससुराल आई थी विद्या 

मृतका के भाई राम औतार ने बताया कि विद्या के पति और ससुराल वालों को कई बार समझाया, लेकिन वे नहीं माने। इसके बाद बहन मायके में आ गई। एक अगस्त को नाते रिश्तेदारों समझाने के बाद बहन को ससुराल विदा कर दिया। शनिवार रात उन्हें सूचना मिली कि विद्या की मौत हो गई। जब वे लोग पहुंचे तो विद्या का शव जमीन पर पड़ा था। उन्होंने पुलिस को सूचना दी। 

आरोप लगाया कि विवाहिता की हत्या उसके पति जोगिंदर, उसके देवर वीरेंद्र, राजू, धर्मेंद्र, राजेंद्र, जेठानी अनीता, किरण, ममता और वीरा ने मिलकर की है। मृतका के भाई ने नौ आरोपियों के खिलाफ थाने में मुकदमा पंजीकृत कराया है। पुलिस ने आरोपी पति को हिरासत में ले लिया है। उससे पूछताछ कर रही है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed