फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   woman burnt to death in fire in bareilly

Bareilly: आग से झुलसी महिला की मौत, संतान न होने पर ससुरालवाले देते थे ताना, जलाकर मारने का आरोप

Wed, 06 Nov 2024 12:57 PM IST
मुकेश कुमार अमर उजाला ब्यूरो, बरेली
अमर उजाला ब्यूरो, बरेली Published by: मुकेश कुमार Updated Wed, 06 Nov 2024 12:57 PM IST
सार

बरेली में आग से जलकर महिला की मौत हो गई। उसे निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया था। उपचार के दौरान उसने दम तोड़ दिया। मायकेवालों ने हत्या का आरोप लगाया है। 

विज्ञापन
woman burnt to death in fire in bareilly
Crime Demo - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

बरेली में आग से बुरी तरह झुलसी महिला की मौत हो गई। उसका उपचार निजी अस्पताल में चल रहा था। हरदोई से आए मायके वालों ने संतान न होने पर विवाहिता के पति समेत ससुरालवालों पर जलाकर हत्या करने का आरोप लगाया। पुलिस ने शव पोस्टमार्टम को भेज दिया है।

विज्ञापन

 
जिला हरदोई के थाना मजला निवासी राजेश्वर सिंह ने बताया कि उनकी भतीजी रूबी की शादी पांच जून 2015 को बरेली के थाना बिथरी चैनपुर के गांव बेनीपुर निवासी रितेश सिंह के साथ की थी। दामाद जनसुविधा केंद्र चलाता है। शादी के 10 साल होने के बाद भी रूबी के कोई संतान नहीं थी। 
विज्ञापन


बांझ होने का देते थे ताना 
आरोप लगाया कि रूबी को उसका पति संतान न होने पर बांझ होने का ताना देकर परेशान करता था। मारपीट कर घर से बाहर निकालने की बात करता था। इसी वजह से पति, ससुर, सास और देवर ने मिलकर रूबी की आग लगाकर हत्या कर दिया। दिखावे के लिए उसे अस्पताल में भर्ती करा दिया। 
विज्ञापन
विज्ञापन


बरेली में विवाहिता ने दी जान: भाई दूज पर मायके आई थी, कमरे में मिला सुसाइड नोट; नौ माह पहले हुई थी शादी

इलाज के दौरान बुधवार को उसकी मौत हो गई। जानकारी मायके पक्ष को मिली तो वह लोग अस्पताल पहुंच गए। वहां रूबी का शव पड़ा मिला। ससुरालवाले फरार हो चुके थे। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव  पोस्टमार्टम के लिए भेजा। तहरीर लेकर पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed