{"_id":"63f0af5b77b4bbbbd20d6926","slug":"wife-of-the-contractor-complained-against-the-officer-in-the-women-commission-2023-02-18","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bareilly: ठेकेदार की पत्नी से बोला एक्सईएन- घर अकेली आओ तो भुगतान कर दूंगा, पीड़ित ने महिला आयोग में की शिकायत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bareilly: ठेकेदार की पत्नी से बोला एक्सईएन- घर अकेली आओ तो भुगतान कर दूंगा, पीड़ित ने महिला आयोग में की शिकायत
Sat, 18 Feb 2023 04:28 PM IST
मुकेश कुमार
अमर उजाला ब्यूरो, बरेली
अमर उजाला ब्यूरो, बरेली
Published by: मुकेश कुमार
Updated Sat, 18 Feb 2023 04:28 PM IST
सार
महिला का आरोप है कि पति के बीमार होने पर वह पिछले सप्ताह एक्सईएन से मिली थी, तो उन्होंने एक शर्त रख दी। कहा कि वह उनके घर अकेली आ जाएं तो वह भुगतान करा देंगे।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
- फोटो : सोशल मीडिया
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
बरेली में नगर निगम निर्माण विभाग के एक अधिकारी की शर्मनाक करतूत सामने आई है। विभाग के एक एक्सईएन के खिलाफ ठेकेदार की पत्नी ने मानसिक उत्पीड़न की शिकायत नगर आयुक्त से की थी। नगर आयुक्त ने मामले में जांच कराने का आश्वासन दिया था, मगर अब तक कोई कार्रवाई नहीं हुई है। उधर ठेकेदार की पत्नी ने अब महिला आयोग और पीएम पोर्टल पर शिकायत कर जांच कराने की मांग की है।
विज्ञापन
ठेकेदार की पत्नी का आरोप है कि उन्होंने निर्माण पूरा करा दिया, मगर भुगतान नहीं हो रहा है। पति के बीमार होने पर वह पिछले सप्ताह एक्सईएन से मिलीं तो उन्होंने एक शर्त रख दी। कहा कि वह उनके घर अकेली आ जाएं तो वह भुगतान करा देंगे। इससे उनके आत्मसम्मान को चोट पहुंची। मामले में नगर आयुक्त निधि गुप्ता वत्स से शिकायत की, मगर अभी तक कार्रवाई नहीं हुई है। अब उन्होंने महिला आयोग और पीएम पोर्टल पर शिकायत की है।
विज्ञापन