Bareilly News: फरसे से काटकर पत्नी की बेरहमी से हत्या, चरित्र पर शक करता था आरोपी पति
बरेली के भुता थाना क्षेत्र में पत्नी के चरित्र पर शक में पति हैवान बन गया। उसने फरसे से ताबड़तोड़ प्रहार कर पत्नी की हत्या कर दी। पुलिस ने आरोपी को हिरासत में लिया है।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
बरेली के भुता थाना क्षेत्र के एक गांव में हत्या की सनसनीखेज वारदात हुई है। गांव निवासी युवक ने अपनी पत्नी को फरसे से काट डाला। उसे पत्नी के चरित्र पर संदेह था। पुलिस ने आरोपी को हिरासत में ले लिया है।
गांव निवासी युवक मंगलवार रात अपने घर पर था। पड़ोसियों के मुताबिक वह पत्नी से झगड़ा कर रहा था। शाम साढ़े सात बजे उसने फरसा उठाकर पत्नी पर कई प्रहार किए। इससे उनकी मौके पर ही मौत हो गई। बच्चों की चीख-पुकार पर आसपास के लोग पहुंचे।
पड़ोसियों ने दी पुलिस को सूचना
महिला का रक्तरंजित शव देखकर पड़ोसियों ने पुलिस को सूचना दी। इंस्पेक्टर राजकुमार सिंह टीम के साथ मौके पर पहुंचे और आरोपी युवक को हिरासत में ले लिया। फॉरेंसिक टीम ने भी मौके पर पहुंचकर साक्ष्य जुटाए। एसपी उत्तरी मुकेश चंद्र मिश्रा ने भी मौके पर पहुंचकर घटना की पड़ताल की।
महिला की हैं पांच बेटियां
ग्रामीणों ने एसपी उत्तरी को बताया कि आरोपी युवक अपनी पत्नी के चरित्र पर शक करता था। पत्नी के मायके पक्ष से जुड़े रिश्तेदार का नाम लेकर उसे ताने देता था। इसको लेकर वह अक्सर पत्नी को पीटता था। महिला की पांच बेटियां हैं। बड़ी बेटी 12 वर्ष की है। सभी बच्चियों का रो-रोकर बुरा हाल है।
इंस्पेक्टर राजकुमार सिंह ने बताया कि चरित्र पर संदेह की वजह से युवक ने पत्नी की हत्या की है। आरोपी को हिरासत में लिया है। कार्रवाई की जा रही है।