फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   When the drone blew up, there was a crowd in the streets and stones on the roofs

ड्रोन उड़ा तो गलियों में दिखी भीड़ और छतों पर पत्थर

Fri, 01 May 2020 01:25 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Fri, 01 May 2020 01:25 AM IST
विज्ञापन
When the drone blew up, there was a crowd in the streets and stones on the roofs
हजियापुर में ड्रोन से छतों पर रखे दिखे ईंट और पत्थर। - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, बरेली

हजियापुर में पुलिस ने भीड़ को गलियों से खदेड़ा, रूट मार्च कर हटवाए पत्थर

विज्ञापन
बरेली। हॉटस्पॉट हजियापुर में गुरुवार को अफसरों ने ड्रोन उड़ाया तो सील इलाके में लॉकडाउन तोड़कर गलियों-सड़कों में घूम रहे तमाम लोग नजर में आ गए। गलियों में भीड़भाड़ के साथ कई छतों पर पत्थरों के ढेर देखकर पुलिस हैरान रह गई। रूट मार्च कर लोगों को खदेड़ा गया और पत्थर भी हटवाए गए।

एएसपी अभिषेक वर्मा, इंस्पेक्टर बारादरी नरेश त्यागी समेत सर्किल के तीन थानों की पुलिस ने हजियापुर व कांकरटोला क्षेत्रों में गाड़ियों के काफिले से दौरा किया। कुछ जगह रूटमार्च भी किया गया। कोरोना पीड़ित के घर के पास एएसपी अभिषेक वर्मा ने ड्रोन उड़वाया जो बस्ती में दूर तक घूमकर आया। इससे जो तस्वीरें मिलीं वह चौंकाने वाली थीं। इनमें से अधिकांश गलियों में नई उम्र के लड़के जमघट लगाए खड़े थे। महिलाएं गप्पे मार रहीं थीं । कई घरों के ऊपर पत्थर भी दिखे। इन्हें चिह्नित करने के बाद पुलिस की टीमों ने गलियों में जाकर लोगों को दौड़ाया और घर से न निकलने की हिदायत दी। छतों से पत्थर भी हटवा दिए गए। लोगों ने बताया कि बंदरों की वजह से कुछ पत्थर रखने पड़ते हैं। एएसपी ने लोगों से कहा कि अंदर बस्ती में भी ज्यादा आवाजाही न करें वर्ना अगर किसी एक को संक्रमण हुआ तो दूसरों में फैल जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed