फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   Weddings will not benefit from the permission of a hundred people in marriage

शादी में सौ लोगों की अनुमति से बरातघरों को नहीं होगा फायदा

Mon, 20 Sep 2021 01:22 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Mon, 20 Sep 2021 01:22 AM IST
विज्ञापन
Weddings will not benefit from the permission of a hundred people in marriage
शादी - फोटो : अमर उजाला

बैंक्वेट हॉल एसोसिएशन ने राज्य सरकार को देनी चाहिए थी दो सौ लोगों की अनुमति

विज्ञापन
बरेली। शादियों में अब तक सिर्फ 50 लोग शामिल हो सकते थे जिसे राज्य सरकार ने बढ़ाकर सौ कर दिया है लेकिन बैंक्वेट हाल एसोसिएशन ने इसे नाकाफी बताया है। एसोसिएशन का कहना है कि इस फैसले से उन्हें कोई फायदा नहीं होगा। वे दो सौ लोगों की अनुमति की मांग कर रहे थे।
डीएम नितीश कुमार ने रविवार को राज्य सरकार की नई गाइडलाइन के मुताबिक दिशा-निर्देश जारी कर दिए। आदेश के मुताबिक खुली और बंद दोनों जगहों पर अधिकतम 100 व्यक्तियों को अनुमति दी जाएगी। मेहमानों को प्रोटोकॉल का पालन करना होगा जिसमें मास्क पहनना व सैनिटाइजर का उपयोग करना शामिल है। समारोह के आयोजन के दौरान शौचालयों की साफ -सफ ाई की उचित व्यवस्था करने के साथ बैठने की व्यवस्था में सोशल डिस्टेंसिंग का सख्ती से पालन करना होगा। शर्तों का पालन करने की जिम्मेदारी आयोजकाें की होगी।
विज्ञापन

हर तरफ छूट तो सिर्फ हम पर पाबंदी क्यों

इस फैसले से बरातघरों को कोई लाभ नहीं होगा। व्यापार गति नहीं पकड़ेगा। बाजार हो या बस या अन्य सार्वजनिक स्थान, हर जगह पाबंदियां हटा ली गई हैं। सिर्फ बैंक्वेट हॉल पर पाबंदी लगाई जा रही हैं। हमारी मांग दो सौ मेहमानाें को अनुमति देने की थी। - गोपेश कुमार, अध्यक्ष, बैंक्वेट हॉल एसोसिएशन

विज्ञापन
विज्ञापन


सौ मेहमानों की अनुमति देने से कोई लाभ नहीं होगा। जब कोविड के सभी नियमों का पालन कर रहे हैं तो सौ की ही छूट क्यों मिल रही है। कई बड़े बैंक्वेट हाल है जिनकी क्षमता पांच सौ से भी अधिक लोगों की है। वे दो सौ से ज्यादा लोगों में भी कोविड नियम का पालन करा सकते हैं। -अमित शर्मा, जीएम फ्लोरा गार्डन

यह संख्या और बढ़ाई जानी चाहिए। इस व्यापार से जुड़े सभी लोग लंबे समय से नुकसान झेल रहे हैं। अगर यह संख्या दो सौ के पार हो जाएगी तो आने वाली सहालग में यह व्यापार नुकसान से उबर आएगा। दो सौ से अधिक लोगों को छूट देने की मांग हम लोग कर रहे थे। - रजनीश गंगवार, श्रीकृष्णा कैटर्स


सौ मेहमानों के आने की अनुमति से व्यापार गति नहीं पकड़ पाएगा। यह छूट दो सौ से अधिक होनी चाहिए ताकि इस व्यापार को रफ्तार मिल सके। अब कहीं कोई पाबंदी नहीं रही है, बड़े-बड़े कार्यक्रम हो रहे हैं। सिर्फ बैंक्वेट हाल पर ही इतनी सख्ती ठीक नहीं हैं। - मोहम्मद फहम, फहम लॉन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed