फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   weather will change on Holi chances of rain in Bareilly and nearby districts

UP Weather: होली पर छाएंगे बदरा... रंगों संग बारिश के आसार, बरेली समेत आसपास के जिलों में बदलेगा मौसम

Mon, 10 Mar 2025 06:46 AM IST
मुकेश कुमार अमर उजाला ब्यूरो, बरेली
अमर उजाला ब्यूरो, बरेली Published by: मुकेश कुमार Updated Mon, 10 Mar 2025 06:46 AM IST
सार

बरेली समेत आसपास के जिलों में लगातार मौसम में बदलाव हो रहा है। मौसम विभाग ने होली पर बारिश होने की संभावना जताई है। 

विज्ञापन
weather will change on Holi chances of rain in Bareilly and nearby districts
होली पर मौसम बदलने के आसार

विस्तार

इस बार होली पर मौसम का प्रभाव भी देखने को मिलेगा। बादल छाएंगे और बारिश भी हो सकती है। मौसम विभाग ने 13 व 14 मार्च को मौसम में बदलाव का अनुमान जताया है। यही नहीं इससे ठंडक भी दोबारा लौट सकती है।

विज्ञापन


मौसम वैज्ञानिक अतुल कुमार ने बताया कि इस समय पूर्व उत्तर दिशा की ओर से हवाएं चल रही हैं। इस वजह से दिन के तापमान में वृद्धि हो रही है, लेकिन आने वाले दिनों में बारिश की संभावना जताई जा रही है। ऐसे में तापमान में फिर से गिरावट हो सकती है। वैसे मौसम में ये बदलाव नया नहीं है। बरेली समेत आसपास के जिलों में लगातार मौसम बदल रहा है।
विज्ञापन


फरवरी के अंत में बारिश के बाद ठंड लौटी थी। उसके बाद से दिन में तेज धूप तो रात में सर्द हवाएं चल रही हैं। रविवार को शहर का अधिकतम तापमान 30.6 व न्यूनतम तापमान 13.5 दर्ज किया गया। मार्च माह में पहली बार रविवार को तापमान 30 डिग्री दर्ज किया गया है। लोगों को लग रहा था कि अब ये गर्मी बढ़ेगी और होली में मौसम सामान्य रहेगा, लेकिन एक बार बारिश के आसार से आम लोगों का आकलन गड़बड़ा सकता है।

विज्ञापन
विज्ञापन

बदलते मौसम में बढ़ रही बीमारियां 
वहीं, इस बदलते मौसम की वजह से लोगों में बीमारियां भी बढ़ती जा रही हैं। वायरल फीवर, खांसी, शरीर में दर्द के मरीज अस्पताल पहुंच रहे हैं। जिला अस्पताल के डॉ. राहुल वाजपेयी ने बताया कि मौसम बदलने के कारण ओपीडी में मरीजों की संख्या बढ़ी है। उन्होंने लोगों को रहन-सहन व खानपान में सावधानी बरतने की सलाह दी है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed