फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   weather will change

आज बदलेगा मौसम अब फरवरी से निकलकर मार्च में आइए

Wed, 29 Apr 2020 06:25 PM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Wed, 29 Apr 2020 06:25 PM IST
विज्ञापन
weather will change
बरेली। दो दिनों से अप्रैल के आखिरी हफ्ते में फरवरी जैसी हल्की सर्दी का एहसास करा रहा मौसम अब अगले दो दिन किसानों को कुछ राहत देने के साथ अप्रैल की हल्की तपिश देकर परेशान कर सकता है। हालांकि मंगलवार को इससे पहले बारिश ने फिर किसानों को परेशान रखा। सुबह-सुबह तेज हवाओं के साथ करीब दो घंटे की बारिश ने शहर को तो तरबतर किया ही, खेतों में गेहूं और सरसों की फसल को भी और चौपट कर दिया।
विज्ञापन

आंचलिक मौसम अनुसंधान केंद्र के डायरेक्टर डॉ. जेेपी गुप्ता के मुताबिक पश्चिम उत्तर पश्चिम दिशा से चल रही हवाओं की वजह से पश्चिमी विक्षोभ हावी हो गया है। ऐसे में शहर में निम्न वायुदाब का क्षेत्र होने से लगातार बारिश का दौर जारी है। बताया कि सोमवार को हुई तेज बारिश के बाद आसमान साफ होने और चटख धूप खिलने के आसार थे। देर रात अचानक मौसम का मिजाज फिर बदला और सुबह निम्न वायुदाब क्षेत्र बनने से करीब दो घंटे तक तेज बारिश हुई। लगातार हो रही बारिश की वजह से शहर के तापमान में भी गिरावट जारी है। मंगलवार को अधिकतम तापमान 31.1 डिग्री और न्यूनतम 17.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। हालांकि, उन्होंने बुधवार और गुरुवार दो दिन मौसम के तेवर से हल्की राहत मिलने के आसार जताए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed