फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   Weather Update temperature crosses 41 degrees in Bareilly

Weather News: बरेली में तापमान 41 डिग्री के पार, भीषण गर्मी से लोग बेहाल; ऐसे मौसम में बरतें विशेष सावधानी

Sat, 18 May 2024 12:28 PM IST
मुकेश कुमार अमर उजाला ब्यूरो, बरेली
अमर उजाला ब्यूरो, बरेली Published by: मुकेश कुमार Updated Sat, 18 May 2024 12:28 PM IST
सार

Bareilly Weather: बरेली में भीषण गर्मी का सिलसिला जारी है। तेज धूप और गर्म हवा लोगों के शरीर को झुलसा रही है। शुक्रवार इस सीजन का सबसे गर्म दिन रहा। शनिवार को भी तापमान 42 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहने की संभावना है। 

विज्ञापन
Weather Update temperature crosses 41 degrees in Bareilly
भीषण गर्मी कर रही बेहाल - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

बरेली में भीषण गर्मी का प्रकोप लगातार बढ़ता जा रहा है। पारा 41.5 डिग्री सेल्सियस के पार जा पहुंचा है। शुक्रवार इस सीजन में अब तक के सबसे गर्म दिन के तौर पर दर्ज हुआ। तेज धूप लोगों को झुलसाने का अहसास कराती रही। रात में भी लोगों को राहत नहीं मिली। शनिवार को अधिकतम तापमान 42.0 डिग्री सेल्सियस के करीब रहने की संभावना है। भीषण गर्मी के बीच गर्म हवा शरीर को झुलसा रही है। सप्ताहभर तक भीषण गर्मी का प्रकोप हावी रहने का अनुमान मौसम विभाग ने जताया है।

विज्ञापन


आंचलिक मौसम विज्ञान केंद्र के विशेषज्ञ अतुल कुमार के मुताबिक गर्म हवा की वजह से तापमान में बढ़त का सिलसिला जारी रहेगा। सप्ताहभर में पारा 42 डिग्री के पार पहुंचने का अनुमान है। उन्होंने बताया कि शुक्रवार सुबह से तेज धूप की वजह से अधिकतम पारा एक डिग्री बढ़त के बाद 41.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज हुआ। वहीं, मामूली बढ़त के बाद न्यूनतम तापमान 24.9 डिग्री सेल्सियस दर्ज हुआ। हवा में नमी का स्तर 26 फीसदी रहा। गति आठ किमी प्रति घंटे दर्ज की गई। गर्मी के चलते बाजारों में व सड़कों पर आवाजाही कम दिखी। गन्ने का जूस, नारियल पानी, आइसक्रीम के ठेलों पर पहुंचकर लोग गमी से निजात का प्रयास करते रहे। 

विज्ञापन

बरतें सावधानी.. पानी की न होने दें कमी
- खूब पानी पीएं, छाछ, नारियल पानी, जूस का सेवन करें।
- तला भुना खाना से बचें, तेज मसाले के सेवन से परहेज करें।
- हल्के सूती कपड़े, कैप पहनें, साथ में ग्लूकोज पानी रखें।
- बाहर से आकर कूलर, एसी न चलाएं, पांच मिनट इंतजार करें।
- बुजुर्ग बीपी, शुगर के चपेट में हैं तो वह उपवास न करें।
- सुबह धूप निकलने से पहले ही वॉक करें, जरूरी काम कर लें।
- खाली पेट यात्रा न करें, तबियत बिगड़ने पर डॉक्टर को दिखाएं।
- सड़क किनारे कटे फल, भोजन न लें, ताजा भोजन ही खाएं।
- एलर्जी से बचाव के लिए ठंडे पानी से नहाएं, हाइजीन बरतें।
- धूप में चश्मा पहनें, सन बर्न होने पर डॉक्टर को दिखाएं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed