फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   Weather update news heat wave alert for two days in Bareilly

Weather: बरेली में दो दिन चलेगी लू... येलो अलर्ट जारी, 45 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच सकता है तापमान

Wed, 14 May 2025 09:56 AM IST
मुकेश कुमार अमर उजाला ब्यूरो, बरेली
अमर उजाला ब्यूरो, बरेली Published by: मुकेश कुमार Updated Wed, 14 May 2025 09:56 AM IST
सार

Weather News: रुहेलखंड क्षेत्र में गर्मी का प्रकोप जारी है। बरेली में अधिकतम तापमान 38 डिग्री सेल्सियस के पार पहुंच गया है। आने वाले दिनों में तापमान 45 डिग्री तक पहुंच सकता है। वहीं मौसम विभाग ने 15 और 16 मई को लू का अलर्ट जारी किया है। 

विज्ञापन
Weather update news heat wave alert for two days in Bareilly
तेज धूप और गर्मी से कुछ इस तरह किया गया बचाव। - फोटो : अमर उजाला।

विस्तार

बरेली जिले में झुलसाने वाली गर्मी का कहर जारी है। पश्चिमी विक्षोभ का प्रभाव कम होने से तापमान में वृद्धि हुई है। मंगलवार को दिन में तेज धूप से दोपहर में सड़कों पर सन्नाटा छा गया। बुधवार को सुबह से ही गर्मी सताने लगी। मौसम विभाग ने 15 व 16 मई को हीट वेव चलने का येलो अलर्ट जारी किया है। साथ ही, पारा 45 डिग्री सेल्सियस तक जाने का पूर्वानुमान जताया है।

विज्ञापन


मौसम विशेषज्ञ अतुल कुमार सिंह ने बताया कि बीते 48 घंटों में तापमान बढ़ा है। अगले दो-तीन दिनों में पारे में सात डिग्री तक बढ़ोतरी हो सकती है। मौसम में नमी बहुत कम हो गई है। बरेली व आसपास के जिलों में फिलहाल अभी गर्मी से राहत मिलने वाली नहीं है। 
विज्ञापन


यह भी पढ़ें- मीरा बनी दुल्हन तो सपना दूल्हा: मर्दों से मिला एक जैसा धोखा, तंग आकर दोनों ने कर ली शादी; देखें Video
विज्ञापन
विज्ञापन


मंगलवार को बरेली जिले का अधिकतम तापमान 38.3 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जबकि न्यूनतम 25.2 डिग्री रहा। रात में तेज हवा चलने के साथ बादल भी छाए, लेकिन गर्मी से लोगों को राहत नहीं मिली। वहीं बढ़ती गर्मी में दोपहर में घर से निकलने वाली महिलाएं दुपट्टा बांध रही है, वहीं युवक रुमाल का प्रयोग कर रहे हैं। 

तेज हवा ने गुल की बिजली
तापमान में इजाफा होने के साथ ही बिजली संकट बढ़ता जा रहा है। मंगलवार को रात आठ बजे के बाद तेज हवा के कारण एहतियात के तौर पर कई इलाकों में आपूर्ति बंद की गई। इसके बाद आपूर्ति चालू की गई तो लोकल फॉल्ट होने लगे।

शहर के किला, शाहदाना, मिशन और सिविल लाइंस उपकेंद्र के इलाकों में तीन घंटे तक आपूर्ति बाधित रही। दिन के समय मिशन उपकेंद्र के किला फीडर पर समस्या बनी रही। मलूकपुर, रामनाथ की डेयरी, बमनपुरी, सुनारों वाली गली, बिहारीपुर इलाकों में ट्रिपिंग के साथ-साथ लो वोल्टेज की समस्या भी रही। मढ़ीनाथ, कुतुबखाना, सुभाषनगर, हरूनगला उपकेंद्र के इलाकों में भी रात आठ बजे के बाद दो से तीन घंटे तक कटौती की गई।

यह भी पढ़ें- CBSE Result 2025: 12वीं में स्तुति और यशस्वी कुमार ने मंडल में किया टॉप, 10वीं में प्रखर बरेली टॉपर
 

सर्वोदय नगर में दोपहर के समय बंच केबल जलने के कारण दो घंटे आपूर्ति प्रभावित रही। बीडीए कॉलोनी फीडर नंबर एक और दो पर भी ट्रिपिंग की समस्या बनी रही। मंगलवार को दिन के समय हेल्प डेस्क पर आने वाली शिकायतों की संख्या सीमित रही, लेकिन रात नौ बजे के बाद शिकायतों की झड़ी लग गई।

अधिशासी अभियंता वर्टिकल 11 केवी व एलटी लाइन सुरेंद्र गौतम ने बताया कि आपूर्ति सामान्य है। तेज हवा के कारण कुछ स्थानों पर समस्या आई थी। इसे समय रहते दूर कर आपूर्ति सामान्य कर दी गई। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed