{"_id":"648a61b82f4affc895053f24","slug":"weather-update-humidity-and-heat-made-people-miserable-in-bareilly-2023-06-15","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"Weather Update: बरेली में रात का पारा चढ़ा, उमस ने किया परेशान; बिजली कटौती ने उड़ाई लोगों की नींद","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Weather Update: बरेली में रात का पारा चढ़ा, उमस ने किया परेशान; बिजली कटौती ने उड़ाई लोगों की नींद
Thu, 15 Jun 2023 06:34 AM IST
मुकेश कुमार
अमर उजाला ब्यूरो, बरेली
अमर उजाला ब्यूरो, बरेली
Published by: मुकेश कुमार
Updated Thu, 15 Jun 2023 06:34 AM IST
सार
Weather News: मौसम विभाग ने तीन दिन बाद राहत की उम्मीद जताई है। आंचलिक मौसम विज्ञान केंद्र के मुताबिक बृहस्पतिवार को पश्चिमी विक्षोभ के सक्रिय होने के आसार हैं, मगर उच्च वायुदाब हावी होने से बारिश की संभावना कम है।
विज्ञापन
भीषण गर्मी से लोग हुए बेहाल
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
बरेली में दिनभर भीषण गर्मी से बेहाल हुए लोगों को रात में भी राहत नहीं मिल सकी। बुधवार को न्यूनतम पारा सामान्य से 1.4 डिग्री अधिक 28.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। अधिकतम तापमान 40 डिग्री सेल्सियस के पार बना हुआ है। रात में नमी भी महज 41 फीसदी दर्ज की गई।
विज्ञापन
गुरुवार की सुबह भी राहत लेकर नहीं आई। आज भी भीषण गर्मी और लू का प्रकोप जारी रहेगा। मौसम विभाग ने तीन दिन बाद राहत की उम्मीद जताई है। आंचलिक मौसम विज्ञान केंद्र के मुताबिक बृहस्पतिवार को पश्चिमी विक्षोभ के सक्रिय होने के आसार हैं, मगर उच्च वायुदाब हावी होने से बारिश की संभावना कम है।
विज्ञापन
ये भी पढ़ें- चरित्र पर शक: 10 साल की लव स्टोरी का दर्दनाक अंत, पूजा ने परिवार ठुकराकर की थी शादी, पति बोला- वो बेवफा थी...
विज्ञापन
तीन दिन बाद अनुकूल माहौल बनने पर हल्की बारिश होने का पूर्वानुमान है। इससे लोगों को गर्मी से राहत मिल सकती है। बुधवार को सुबह से चटख धूप रही और दोपहर में तापमान सामान्य से दो डिग्री अधिक 40.3 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।
बिजली कटौती से रातभर जाग रहा शहर
दिन में मनमानी कटौती से शहर पसीने से तरबतर हो रहा है। रात में ट्रिपिंग और फाल्ट के चलते रोज दो लाख लोग जागकर रात बिताने को मजबूर हैं। अभियंता लोड मैनेजमेंट का दावा कर रहे हैं, लेकिन ओवरलोडिंग के चलते सिस्टम हांफ रहा है। बिजली कटौती से लोगों को राहत नहीं मिल पा रही है। 15 दिन से रोज ओवरलोडिंग के चलते ट्रांसफार्मरों के फ्यूज उड़ रहे हैं, जिसके कारण कई-कई घंटे बिजली नही मिल रही है।शहर की आबादी आठ लाख से अधिक है। आवास विकास, सुभाषनगर, हरुनगला, जोगी नवादा, सीबीगंज, मथुरापुर, किला क्षेत्र, संजय नगर, दुर्गानगर, डीडीपुरम, महानगर, कृष्णानगर, कुतुबखाना, कटरा चांद खां में अघोषित कटौती और ट्रिपिंग ने लोगों को रातभर सोने नहीं दिया। विवेक विहार के रोहित कुलश्रेष्ठ ने बताया कि दोपहर में बार-बार कटौती होने से नींद पूरी नहीं हो पाई।
ये भी पढ़ें- बूढ़ी मुर्गियों का बनेगा अचार: मशीन में विकसित होंगे चूजे, CARI के वैज्ञानिकों ने विकसित की तकनीक
सिविल लाइंस के शहरोज नसीम ने बताया कि रोज दो से तीन घंटे कटौती हो रही है। लो वोल्टेज के चलते कूलर और पंखे नहीं चल पाते। गर्मी में पसीना बहाना पड़ता है। इसके अलावा आलमगिरीगंज में चार घंटे कटौती हुई। ग्रेटर ग्रीन पार्क, गोल्डन ग्रीन पार्क, ग्रीन पार्क कॉलोनी में दोपहर 2:30 से रात 8 बजे तक बिजली गुल रही।