{"_id":"6552b7a8cb5f208da607a093","slug":"weather-news-minimum-temperature-dropped-in-bareilly-2023-11-14","type":"story","status":"publish","title_hn":"Weather: बरेली में पछुआ हवा ने बढ़ाई ठंड, दो डिग्री लुढ़का न्यूनतम पारा, सुबह छाने लगा हल्का कोहरा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Weather: बरेली में पछुआ हवा ने बढ़ाई ठंड, दो डिग्री लुढ़का न्यूनतम पारा, सुबह छाने लगा हल्का कोहरा
Tue, 14 Nov 2023 05:50 AM IST
मुकेश कुमार
अमर उजाला ब्यूरो, बरेली
अमर उजाला ब्यूरो, बरेली
Published by: मुकेश कुमार
Updated Tue, 14 Nov 2023 05:50 AM IST
सार
दिवाली के बाद ठंड बढ़ने लगी है। बरेली में सुबह-शाम हल्का कोहरा छाने लगा है, जिससे धूप की तपिश भी कम हुई है।
विज्ञापन
तड़के पांच बजे छाया हल्का कोहरा
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
बरेली में पछुआ हवा के झोंकों से ठंड बढ़ने लगी है। मौसम विशेषज्ञों ने आने वाले दिनों में हवा में नमी बढ़ने से तापमान में और गिरावट होने व सर्दी बढ़ने की बात कही है। सोमवार को न्यूनतम तापमान में दो डिग्री सेल्सियस की गिरावट दर्ज की गई।
विज्ञापन
सोमवार सुबह हल्के कोहरे के साथ हुई। फिर दिनभर धूप रही पर तपिश का अहसास नहीं हुआ। अधिकतम तापमान सामान्य से एक डिग्री कम 27.1 डिग्री सेल्सियस दर्ज हुआ। वहीं, रविवार रात में तेज हवा चलने से लोगों को हल्की ठंड का अहसास हुआ।
विज्ञापन
UP: अवध-असम एक्सप्रेस के कोच में धमाके के बाद उठा धुआं, यात्रियों में मची भगदड़; टला बड़ा हादसा
विज्ञापन
न्यूनतम तापमान दो डिग्री गिरावट के बाद सामान्य से दो डिग्री कम 12.3 डिग्री सेल्सियस दर्ज हुआ। मौसम विशेषज्ञ अतुल कुमार के मुताबिक शहर में पछुआ हवा का प्रवेश शुरू हो गया है। इससे धुंध छंटेगी पर सुबह-शाम का कोहरा आने वाले दिनों में घना होता जाएगा।