फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   Weather changed due to rain and hailstorm in Bareilly

Weather Update: बरेली-पीलीभीत में बदला मौसम, शहर में बूंदाबांदी... देहात में बारिश के साथ ओलावृष्टि

Mon, 16 Oct 2023 12:39 PM IST
मुकेश कुमार अमर उजाला ब्यूरो, बरेली
अमर उजाला ब्यूरो, बरेली Published by: मुकेश कुमार Updated Mon, 16 Oct 2023 12:39 PM IST
सार

बरेली और पीलीभीत जिले में सोमवार को बारिश और ओलावृष्टि होने से मौसम बदल गया है। इससे सर्द मौसम की आहट अब और तेज होने की उम्मीद है। सुबह-शाम और दिन में हल्की ठंड बढ़ेगी।

विज्ञापन
Weather changed due to rain and hailstorm in Bareilly
हाफिजगंज में तेज हवा के साथ हुई बारिश - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

बरेली में सोमवार की सुबह मौसम का मिजाज बदल गया। शहर में बूंदाबांदी हुई तो ग्रामीण क्षेत्रों में तेज बारिश हुई। हाफिजगंज और नवाबगंज क्षेत्र में तेज हवा के साथ बारिश हुई। सेंथल में बारिश के साथ ओलावृष्टि भी हुई। मौसम विभाग के अनुसार मंगलवार को भी ऐसा ही मौसम रह सकता है। बेमौसम बारिश से किसानों की चिंता बढ़ गई है, क्योंकि इस समय धान की कटाई हो रही है। 

विज्ञापन


मौसम विभाग ने शहर में प्रवेश कर रहे पश्चिमी विक्षोभ से सोमवार और मंगलवार को बादल मंडराने, हल्की बारिश और फिर नमी बढ़ने से हवा में ठंड घुलने का पूर्वानुमान जारी किया था। सोमवार सुबह आसमान में बादल छा गए। शहर के कई इलाकों में बूंदाबांदी हुई। नवाबगंज, हाफिजगंज और सेंथल में तेज हवा के साथ बारिश और ओलावृष्टि हुई है। इससे मौसम सर्द हो गया है। 
विज्ञापन


ये भी पढ़ें- Ramleela: दानिश बनते हैं श्रीराम... दशरथ रईस खान, यहां रामलीला में मुस्लिम कलाकार निभाते हैं अहम किरदार

विज्ञापन
विज्ञापन

आंचलिक मौसम विज्ञान केंद्र के वरिष्ठ विशेषज्ञ अतुल कुमार के मुताबिक मानसून शहर से गुजर चुका है। अब पहाड़ों पर मंडरा रहा पश्चिमी विक्षोभ मैदानी इलाकों में प्रवेश कर रहा है। उन्होंने कहा कि बारिश के बाद और नमी बढ़ने से शहर में उच्च वायुदाब का क्षेत्र बना है। बारिश के लिए निम्न वायुदाब का क्षेत्र जरूरी होता है। बारिश होने से सुबह-शाम और दिन में हल्की ठंड बढ़ेगी।

पीलीभीत में भी हुई बारिश 
पीलीभीत जिले में दोपहर करीब 12 बजे हवा के साथ बारिश शुरू हो गई। ओलावृष्टि भी हुई। अचानक मौसम में आए बदलाव ने किसानों को चिंता में डाल दिया। बारिश शुरू होते ही किसान खेतों में पहुंच गए और धान को सुरक्षित करने लगे। इधर मंडी में खुला पडे धान को जब तक किसान ढक पाते वह भीग गया। बारिश और ओलावृष्टि ने ठंड का एहसास करा दिया।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed