फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   weather

सुबह में धूप देखकर चहके फिर शीतलहर से कांपे लोग

Fri, 20 Dec 2019 01:44 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Fri, 20 Dec 2019 01:44 AM IST
विज्ञापन
weather

कल से राहत मिलने के हैं आसार, लेकिन कोहरे की चपेट में रहेंगे शहरवासी

विज्ञापन
बरेली। हवाओं के बदलते रुख से मौसम का मिजाज भी बदलने लगा है। मौसम विभाग के मुताबिक शुक्रवार की रात अगर तेज हवा शहर में प्रवेश करेंगी तो 21 दिसंबर से सर्दी से हल्की राहत मिल सकती है। हालांकि, धूप खिलने के बाद तापमान में भी दो डिग्री तक बढ़ोतरी होगी, लेकिन शहर पर कोहरे की चादर बिछ जाएगी।

पंतनगर कृषि विश्वविद्यालय के वरिष्ठ मौसम वैज्ञानिक डॉ. एचएस कुशवाहा ने बताया कि बुधवार की देर रात करीब तीन बजे तेज हवा चलना शुरू हुईं, जिसकी वजह से बादलों का जमावड़ा हटने से आसमान साफ हुआ और धूप खिली, लेकिन सुबह दस बजे फिर से बादल छाने शुरू हुए और दोपहर 12 बजे तक शहर में फिर से शीतलहर कहर बरपाने लगी, जिसके चलते खिली धूप देखकर राहत की आस लगाए लोगों को मायूस होना पड़ा। बताया कि गुरुवार और शुक्रवार की देर रात अगर तेज हवा चलेगी तो 21 दिसंबर को सुबह से दोपहर दो बजे तक हल्की धूप खिल सकती है। हालांकि इसके बाद फिर बादल छाने के आसार रहेंगे। उन्होंने एक बार मौसम साफ होने के बाद बर्फीली हवाओं से हो रही गलन से राहत मिलने, लेकिन कोहरा छाने और शीतलहर चलने की बात कही है। गुरुवार को अधिकतम तापमान सामान्य से नौ डिग्री और न्यूनतम तापमान में तीन डिग्री सेल्सियस की गिरावट दर्ज की गई। वहीं नमी का स्तर 88 प्रतिशत दर्ज हुआ है। तापमान में स्थिरता बने रहने से शहरवासियों को पांचवें दिन भी कंपकंपाते हुए दिन गुजारना पड़ा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed