फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   We wanted to live... but it's all over

Bareilly News: हम जीना चाहते थे... पर सब खत्म हो गया

Sun, 25 Aug 2024 03:51 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Sun, 25 Aug 2024 03:51 AM IST
विज्ञापन
We wanted to live... but it's all over
महिला ने जहर खाकर जान दी, इलाज के बजाय पति ने बनाया वीडियो
विज्ञापन


बरेली। किला थाना क्षेत्र में जामा मस्जिद के पास रहने वाली गीति (32) ने शुक्रवार को जहर खाकर जान दे दी। मरने से पहले तड़पती महिला का इलाज कराने के बजाय पति ने जो वीडियो बनाया, वह अब सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। पुलिस पहुंची तो परिजनों ने यह कहते हुए शव दफना दिया कि मौत हार्टअटैक से हुई है।
वीडियो में गीति कह रही हैं कि वह भी जीना चाहती थीं पर सब खत्म हो गया। पड़ोसियों ने बताया कि गीति की शादी 10 साल पहले विक्की से हुई थी। पांच साल बाद उनका तलाक हो गया था। कुछ समय तक वह कोहाड़ापीर में फैयाज बिल्डिंग निवासी फैसल के साथ रही। चार साल पहले फैसल से ही उसने दूसरी शादी कर ली। गीति के भाई लारेव की कुछ महीने पहले शादी हुई है। बताते हैं कि लारेव कर्ज में था। लारेव और पति फैसल की कुछ बातों या आदतों से आहत गीति ने शुक्रवार दोपहर जहरीला पदार्थ खा लिया।
विज्ञापन

उसकी हालत नाजुक देखकर पति ने गीति के बयान का वीडियो बना लिया। गीति ने पति से कहा कि वह उसे बहुत चाहती है पर पति की गलती यह रही कि उसने कभी वक्त पर उसकी बात नहीं मानी। किला थाना प्रभारी ने वायरल वीडियो की जानकारी से इन्कार किया। बताया कि दरोगा को मौके पर भेजा था पर गीति के घरवालों ने शव दफना दिया। उन्होंने पुलिस को बताया कि गीति की मौत हार्टअटैक से हुई है। अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed