फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   Waterlogging on road people protested and the municipal corporation got the drain cleaned in Bareilly

Bareilly: आकाशपुरम में बिन बारिश हुआ जलभराव, लोगों ने किया प्रदर्शन तो नगर निगम ने कराई नाले की सफाई

Sat, 22 Feb 2025 05:58 PM IST
मुकेश कुमार अमर उजाला ब्यूरो, बरेली
अमर उजाला ब्यूरो, बरेली Published by: मुकेश कुमार Updated Sat, 22 Feb 2025 05:58 PM IST
सार

जलभराव से परेशान लोगों ने शनिवार को पुलिस चौकी और बीसलपुर चौहाहे के बीच आकाशपुरम के द्वार के निकट मुख्य मार्ग पर प्रदर्शन किया। इससे बरेली बीसलपुर मार्ग पर आवागमन बाधित हो गया। पुलिस ने लोगों को समझाकर जाम खुलवाया। 

विज्ञापन
Waterlogging on road people protested and the municipal corporation got the drain cleaned in Bareilly
नगर निगम की टीम ने कराई नाले की सफाई - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

बरेली में आकाशपुरम, नई बस्ती, आकाशपुरम विस्तार और कई गलियों में बिन बारिश जल भराव हो गया। इसके विरोध में शनिवार को लोग सड़क पर उतर आए। धरना देकर प्रदर्शन किया। पुलिस ने लोगों को समझा-बुझा कर सड़क से हटाया और पार्षद ने नगर आयुक्त को फोन करके सफाई शुरू कराई, तब कहीं जाकर यातायात सुचारू हो सका।

विज्ञापन


बीसलपुर चौराहे से लेकर जगतपुर पुलिस चौकी तक नाले के ऊपर जगह-जगह अतिक्रमण है। सफाई के नाम पर सिर्फ खानापूरी हो रही है। आसपास की कॉलोनियों के कई मार्गों पर जलभराव से आक्रोशित लोगों का गुस्सा शनिवार को सुबह साढ़े ग्यारह बजे भड़क गए। पुलिस चौकी और बीसलपुर चौहाहे के बीच आकाशपुरम के द्वार के निकट मुख्य मार्ग पर प्रदर्शन करने लगे। इससे बरेली बीसलपुर मार्ग पर आवागमन बाधित हो गया। आवागमन बाधित होते ही जगतपुर के चौकी इंचार्ज पहुंचे। 
विज्ञापन


उन्होंने लोगों से हटने के लिए कहा तो लोग बोले-पहले जल भराव से मुक्ति चाहिए। मौके पर मौजूद पार्षद के पति चंद्रपाल राठौर ने नगर आयुक्त से फोन पर बातचीत की, आधा घंटे में जेसीबी मशीन पहुंची और कर्मचारियों की टीम नाले की सफाई शुरू कराई। पुलिस ने समझाया तो बीस मिनट में ही जाम खुल गया। प्रदर्शन में आकाशपुरम शाहिद अली, नेत्रपाल सिंह सचिव, ओपी शर्मा, डीपीएस तोमर, इंतजार अंसारी, साकिर हुसैन, मोहम्मद अदनान, अनवर हबीब, मोहम्मद शकील आदि रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन


लोगों ने बताई समस्या 
मैंने दो दिन पहले नगर आयुक्त को फोन पर बताया था। तब उन्होंने कहा था कि मौके का दौरा करेंगे लेकिन वे नहीं आए। अब आज जब लोग सड़क पर उतर आए तो नगर आयुक्त ने निरीक्षण के फोटो भेजे। वह फोटो हरुनगला नाले के हैं जबकि आकाशपुरम का नामला दूसरा है। - चंद्रपाल राठौर. नागरिक एवं पार्षद के पति
पशुपति नाथ मंदिर के मार्ग और कई गलियों में आएदिन जलभराव होता है। प्रदर्शन के बाद मशीन भेजी गई लेकिन यही काम पहले होता तो लोगों को आंदोलन क्यों करना पड़ता। - बाबूराम प्रजापति, स्थानीय निवासी
जल भराव होने की वजह से रास्ता बदलकर निकलना पड़ता है। कई लोगों को गिरते देखा है। ऐसेे में नगर निगम के दावे कुछ भी हों लेकिन हकीकत में समाधान नहीं हो रहा है। - दिलशाद, स्थानीय निवासी 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed