{"_id":"6a821c74f39e9dffeb0c979c","slug":"waterlogging-in-low-lying-areas-e-rickshaw-overturns-into-a-drain-five-people-including-the-driver-injured-bareilly-news-c-4-bly1015-946900-2026-08-17","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bareilly News: निचले इलाकों में जलभराव...नाले में पलटा ई-रिक्शा, चालक समेत पांच लोग घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bareilly News: निचले इलाकों में जलभराव...नाले में पलटा ई-रिक्शा, चालक समेत पांच लोग घायल
Mon, 17 Aug 2026 01:54 AM IST
बरेली ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, बरेली
संवाद न्यूज एजेंसी, बरेली
Updated Mon, 17 Aug 2026 01:54 AM IST
विज्ञापन
बरेली। झमाझम बारिश से रविवार सुबह शहर के निचले इलाकों में जलभराव हो गया। सुभाषनगर की तिलक कॉलोनी में जलभराव की वजह से सड़क और नाले में फर्क मिट गया। इससे एक ई-रिक्शा नाले में जाकर पलट गया। हादसे के वक्त ई-रिक्शा में चालक समेत पांच लोग सवार थे। स्थानीय लोगों ने कड़ी मशक्कत के बाद उनको पानी से बाहर निकाला। हादसे में ई-रिक्शा चालक को गंभीर चोटें आई हैं, जबकि अन्य लोग भी जख्मी हुए हैं। सभी को इलाज के लिए भेजा गया।
इस हादसे के बाद स्थानीय लोगों में नगर निगम के खिलाफ आक्रोश है। लोगों का कहना है कि यदि नाले के पास सुरक्षा के लिए रेलिंग या दीवार बनाई गई होती तो यह हादसा टल सकता था। जलभराव के कारण सुभाषनगर पुलिया बंद हो गई। लोगों को आने-जाने के लिए बदायूं रोड का सहारा लेना पड़ा। हजियापुर, जोगी नवादा और संजयनगर सहित शहर के अन्य निचले इलाके के लोग भी जलभराव से जूझते रहे। सेटेलाइट पर हुए हादसे के बाद शहर के नालों पर रेलिंग लगाने का काम किया गया था, लेकिन तिलक कॉलोनी के नाले पर रेलिंग नहीं लगाई गई।
-- -
48 घंटे में 42 मिमी बारिश, आज और कल ऑरेंज अलर्ट
बरेली। पश्चिमी विक्षोभ की सक्रियता से बारिश का सिलसिला रविवार को भी जारी रहा। 48 घंटे में 42 मिमी बारिश से शहर तर हो गया। पारा लुढ़कने से धूप बेअसर रही। मौसम विभाग ने 17 और 18 अगस्त को गरज-चमक के साथ बारिश का ऑरेंज अलर्ट जारी किया है।
विज्ञापन
आंचलिक मौसम विज्ञान केंद्र के विशेषज्ञ अतुल कुमार के मुताबिक, सोमवार और मंगलवार को भी शाम को घने बादल छाए रहेंगे। अनुकूल माहौल बनने पर बारिश होगी। गरज के साथ बौछारें पड़ने, बिजली गिरने की आशंका भी जताई है। दिन में उच्च वायुदाब से बादलों की सक्रियता कम रहेगी। धूप निकलेगी। शनिवार को 9.8 मिमी और रविवार को 30.8 मिमी बारिश हुई। रविवार को अधिकतम पारा 30.2 डिग्री सेल्सियस रहा, जो सामान्य से 2.6 डिग्री कम है। न्यूनतम पारा 23.3 डिग्री सेल्सियस रहा, जो सामान्य से 2.4 डिग्री कम है। नमी सौ फीसदी रही।
17 को तेज, 18 से कम बारिश के आसार
मौसम विभाग के मुताबिक, 17 अगस्त को दिनभर बादल छाए रहने से कई दौर में बारिश या गरज के साथ बौछारें पड़ सकती हैं। बिजली गिरने की आशंका को देखते हुए लोगों को सावधानी बरतने की सलाह दी गई है। न्यूनतम तापमान करीब 23 और अधिकतम 29 डिग्री सेल्सियस रहने का अनुमान है। 18 अगस्त को मौसम रिमझिम तक सिमटेगा। अधिकतम, न्यूनतम तापमान में बढ़त के आसार हैं। 19 से धूप निकलेगी।