फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   Volvo's bus depot in Hapur hit, six killed

वॉल्वो में हापुड़ डिपो की बस ने टक्कर मारी, छह की मौत

Wed, 11 Jan 2017 12:53 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, बरेली
ब्यूरो/अमर उजाला, बरेली Updated Wed, 11 Jan 2017 12:53 AM IST
विज्ञापन
Volvo's bus depot in Hapur hit, six killed
Volvo's bus depot in Hapur hit, six killed - फोटो : बरेली, अमर उजाला
नेशनल हाईवे पर धनेटा गांव के पास खड़ी वॉल्वो बस में हापुड़ डिपो की रोडवेज बस ने पीछे से जोरदार टक्कर मार दी। इससे वॉल्वो के पिछले हिस्से के परखच्चे उड़ गए। हादसे में लखीमपुर के एक ही परिवार के चार लोगों समेत छह की मौत हो गई। मंगलवार को तड़के तीन बजे हादसा हुआ। दोनों बसों के पचास यात्री जख्मी हो गए। इनमें से 20 यात्रियों की हालत नाजुक बनी हुई है। कोहरे की वजह से हादसा होना बताया जा रहा है। पुलिस ने घायलों को अलग-अलग अस्पतालों में इलाज के लिए भर्ती कराया गया है। भीषण हादसे से घटनास्थल से लेकर अस्पताल तक कोहराम मचा रहा।
विज्ञापन

मंगलवार को वॉल्वो बस संख्या यूपी-25 टी-6008 दिल्ली की तरफ से आ रही थी। पुलिस के मुताबिक हाईवे पर थाना फतेहगंज पश्चिमी में घनेटा गांव के पास बस यात्रियों को उतार रही थी। इसके लिए चालक ने बस को साइड में खड़ा कर रखा था। इसी दौरान पीछे से तेज गति से आई हापुड़ डिपो की बस संख्या यूपी-14 एटी-8340 ने पीछे से वॉल्वो में जोरदार टक्कर मार दी। हादसे में वॉल्वो के पीछे के हिस्से के परखच्चे उड़ गए। इस दौरान बस में सवार दंपति उनके दो मासूम बेटा-बेटी लोगों समेत छह लोगों की मौत हो गई। जबकि दोनों बसों में सवार करीब 50 यात्री चोटिल हो गए। हादसे की सूचना मिलते ही फतेहगंज और मीरगंज थानों की पुलिस मौके पर पहुंच गई। सीओ मीरगंज ने भी मौके पर जाकर पीड़ितों का दर्द बांटा। पुलिस ने सरकारी वाहनों और एम्बुलेंसों की मदद से गंभीर रूप से घायल बीस यात्रियों को जिला अस्पताल और निजी अस्पतालों में भर्ती करा दिया गया। मृतकों के परिवार वालों को सूचना देकर बुला लिया है। एसपी देहात यमुना प्रसाद ने बताया कि हादसे की वजह कोहरा ही बताई जा रही है। दोनों बसों के चालक भाग गए है। उनके हाथ आने के बाद असलियत सामने आ पाएगी। हापुड़ डिपो की बस का टेक्नीकल मुआयना कराने से भी हादसे की वजह का पता लगाने की कोशिश की जा रही है।     
विज्ञापन


मृतकों के नाम
महबूब (40) उनकी पत्नी नूरजहां (39), बेटी सिदरा (5) एक साल का मासूम बेटा अमान निवासी मोहल्ला शुक्लापुर, कस्बा मोहम्मदी, लखीमपुर के अलावा नई बस्ती लहरपुर, सीतापुर के सईद उर्रहमान (35) पुत्र खलील अहमद। महबूब और 25 वर्षीय अज्ञात व्यक्ति की मौत हुई है। मरने वाले यह सभी लोग वॉल्वो बस में सवार थे। 
विज्ञापन
विज्ञापन

घायलों के नाम
-लखीमपुर खीरी के कस्बा मोहम्मदी के मोहल्ला शुक्लापुर निवासी मृतक महबूब की बेटी रुसदा(12), उसका भाई अरमान(8), अदनान(4) के अलावा अदना राय (36) पुत्र छुटकू निवासी ग्राम बरमौला, थाना रोजा, शाहजहांपुर, अनीस अहमद (24) पुत्र रईस अहमद निवासी ग्राम मितौली, लखीमपुर, कुलदीप (21) पुत्र राजकुमार निवासी पहाड़गंज, थाना नबी करीम, दिल्ली, तालिब (40) पुत्र याकूब निवासी गनेशपुर, लखीमपुर, सुशील (41) पुत्र मूर्ति किशन उनकी पत्नी नीलम (30) निवासी पाली, थाना बेनीगंज, हरदोई, रेशमा (35) पुत्री जग्गन, मीरानपुर कटरा, जिला शाहजहांपुर, वेदप्रकाश (38) सुशीला (35) पत्नी वेदप्रकाश, निवासी दिल्ली, फुरकान (40) पुत्र नियाज अहमद, तिलहर, शाहजहांपुर। यह यात्री गंभीर रूप से घायल हैं। इसके अलावा दोनों की बसों में सवार करीब 50 से ज्यादा यात्रियों को चोटें लगी हैं। 


    
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed