फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   violence on Holi one killed in stone pelting in pilibhit

होली पर बवाल, पथराव में एक की मौत, पांच लोग घायल

Fri, 22 Mar 2019 10:04 PM IST
Vikas Kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पीलीभीत
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पीलीभीत Published by: Vikas Kumar Updated Fri, 22 Mar 2019 10:04 PM IST
विज्ञापन
violence on Holi one killed in stone pelting in pilibhit
यूपी पुलिस - फोटो : फाइल फोटो

जहानाबाद के कुकरीखेड़ा गांव में गुरुवार को होली खेलने को लेकर दो समुदायों के बीच जमकर मारपीट हुई और पथराव हुआ। इसमें एक की जान चली गई और पांच लोग घायल हो गए। मामले में पांच लोगों के खिलाफ नामजद रिपोर्ट दर्ज की गई है। दो आरोपियों को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है।

विज्ञापन


कुकरीखेड़ा गांव में होली के दिन सुबह 9:30 बजे लोग ढोल बजाकर होली खेलते दूसरे समुदाय की बस्ती की ओर पहुंचे। दूसरे समुदाय के लोगों ने इसे नई परंपरा बताकर विरोध किया। इस पर दोनों पक्षों के बीच कहासुनी के बाद मारपीट हो गई और फिर जमकर पथराव हुआ। होली खेल रहे लोगों का आरोप है कि हमला दूसरे पक्ष के लोगों ने किया। इसमें जयप्रकाश (45), सुभाष, राजऋषि, पिंटू और छेदालाल घायल हो गए। सूचना मिलने पर आला अधिकारी पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे। पुलिस ने लाठियां फटकार कर भीड़ को खदेड़ दिया।
विज्ञापन


पथराव में गंभीर रूप से घायल जयप्रकाश को बरेली रेफर कर दिया गया जहां एक निजी अस्पताल में शुक्रवार सुबह उनकी मौत हो गई। घटना के बाद गांव में तनाव है। डीएम-एसपी समेत कई अधिकारी पुलिस-पीएसी और पैरामिलिट्री के साथ गांव में डेरा जमाए हैं। इस घटना के बाद से आरोपी पक्ष के लोग अपने घरों में ताला डालकर चले गए हैं। जयप्रकाश के भतीजे गुड्डू की ओर से पांच लोगों के खिलाफ हत्या और जानलेवा हमले की रिपोर्ट दर्ज कराई गई है। इनमें दो आरोपी साबिर और शाकिर को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed