फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   Villagers expressed anger, complaining that the religious place being built is illegal

Bareilly News: बन रहे धर्मस्थल को अवैध बताकर ग्रामीणों ने जताया रोष, शिकायत

Thu, 06 Jul 2023 02:13 AM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बरेली
संवाद न्यूज एजेंसी, बरेली Updated Thu, 06 Jul 2023 02:13 AM IST
विज्ञापन
Villagers expressed anger, complaining that the religious place being built is illegal
नवाबगंज। लाईखेड़ा गांव में बन रहे धर्मस्थल, उसके ऊपर लगे लाउडस्पीकर और वहां संचालित मदरसे को अवैध बताते हुए ग्रामीणों ने रोष जताया है। ग्रामीणों ने इन्हें हटवाने के लिए मुख्यमंत्री ने नाम एसडीएम को ज्ञापन सौंपा है।
विज्ञापन

लाईखेडा गांव में दोनों समुदाय के लोग रहते हैं। ग्रामीणों का आरोप है कि दूसरे समुदाय के लोग गांव में अवैध रूप से धर्मस्थल का निर्माण करा रहे हैं। इस पर लाउडस्पीकर लगा रखे हैं। इससे लोगों को काफी दिक्कत हो रही है। दो दिन पहले ग्राम प्रधान और वन विभाग के कर्मचारियों के साथ मिलीभगत कर धर्मस्थल के पास खड़े पीपल के पेड़ की शाखा को काटा गया।
विज्ञापन

इसके विरोध में ग्रामीण हिंदू जागरण मंच और विश्व हिंदू परिषद के कार्यकर्ताओं के साथ नारेबाजी करते हुए तहसील पहुंचे। उन्होंने एसडीएम राजेशचंद्रा को मुख्यमंत्री के नाम ज्ञापन सौंपकर कार्रवाई की मांग की है। इसके बाद कोतवाली पहुंचकर पुलिस को शिकायती पत्र सौंपा। इस दौरान अखिलेश गंगवार, सचिन रस्तोगी, बासुदेव, महेशचंद्र, रामलखन सिंह, छविनाथ, चंद्रपाल शर्मा, तुलाराम, नरेंद्रपाल आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed