फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   Villagers caught a cattle smuggler accused of carrying a banned animal.

Bareilly News: प्रतिबंधित पशु को ले जा रहे एक गोतस्करी के आरोपी को ग्रामीणों ने पकड़ा

Sun, 21 Dec 2025 02:38 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Sun, 21 Dec 2025 02:38 AM IST
विज्ञापन
Villagers caught a cattle smuggler accused of carrying a banned animal.
तमंचा-कारतूस बरामद, तीन अन्य गोतस्कर भागे, पुलिस ने अपनी पीठ थपथपाई
विज्ञापन

शाही। अमौर गांव के पास से शुक्रवार रात को ग्रामीणों और गो रक्षा परिषद के सदस्यों ने प्रतिबंधित पशु को ले जा रहे एक गोतस्करी के आरोपी को पकड़कर पुलिस के हवाले कर दिया, जबकि तीन गोतस्कर मौके से भाग गए। पुलिस ने आरोपी के पास से 315 बोर का तमंचा और कारतूस बरामद कर शनिवार को उसे कोर्ट में पेश किया, जहां से उसे जेल भेज दिया गया।

थाना क्षेत्र के अमौर गांव के रहने वाले छत्रपाल अखिल भारतीय गो रक्षा परिषद के जिला अध्यक्ष हैं। उन्होंने बताया कि सूचना मिलने वह सदस्यों और ग्रामीणों के साथ गांव के खेत में पहुंचे। वहां आरोपी प्रतिबंधित पशु को पकड़कर मारने के उद्देश्य से ले जा रहे थे। इस दौरान गो-तस्करों को रुकने के लिए कहा गया। इस बीच तीन लोग बाइक से भाग गए, जबकि एक गोतस्करी के आरोपी भोजीपुरा के मुरारपुर गांव निवासी वाजिद खान को पकड़कर पुलिस के हवाले कर दिया गया। इसके बाद पुलिस ने शुक्रवार रात 11 बजे की गिरफ्तारी दिखाकर आर्म्स एक्ट की धारा में मामला पंजीकृत कर लिया। थाना अध्यक्ष राजेश बैसला ने बताया कि पकड़े गए आरोपी से उसके साथियों के बारे में जानकारी जुटाई गई है। प्रथम दृष्टया पशु क्रूरता अधिनियम जैसा मामला नहीं है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed