फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   Villager going for duty dies in road accident

Bareilly News: ड्यूटी करने जा रहे ग्रामीण की सड़क हादसे में मौत

Mon, 14 Oct 2024 04:49 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Mon, 14 Oct 2024 04:49 AM IST
विज्ञापन
Villager going for duty dies in road accident
मनोहर। फाइल फोटो
मीरगंज। सिक्योरिटी गार्ड की ड्यूटी करने परसाखेड़ा जा रहे ग्रामीण की सड़क हादसे में मौत हो गई। चालक अपना वाहन लेकर मौके से फरार हो गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। मौके पर परिजन भी पहुंच गए, जो विलाप करने लगे।
विज्ञापन


थाना शाही क्षेत्र के गांव औरंगाबाद निवासी 45 वर्षीय मनोहर सिंह नौ साल से परसाखेड़ा स्थित बैल कोल्हू फैक्टरी में सिक्योरिटी गार्ड की नौकरी करते थे। रविवार सुबह छह बजे अपने गांव औरंगाबाद से बाइक से परसाखेड़ा में ड्यूटी करने जा रहे थे। करीब साढ़े छह बजे फतेहगंज पश्चिमी थाना क्षेत्र के अगरास शंखा रोड पर एएनएम काॅलेज से 500 मीटर आगे सामने से आ रहे वाहन ने उनकी बाइक में टक्कर मार दी, जिससे मनोहर सिंह की मौके पर ही मौत हो गई। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि उनकी बाइक और हेल्मेट के परखच्चे उड़ गए।
विज्ञापन

चार भाइयों और दो बहनों में सबसे छोटे थे
पूरी घटना एएनए कालेज और आश्रम में लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई। बताया जा रहा है कि मनोहर सिंह के साथ दूसरी बाइक से जा रहे व्यक्ति ने दुर्घटना करने वाले वाहन की पहचान कर ली है। मनोहर चार भाइयों और दो बहनों में सबसे छोटे थे। उनके परिवार में पत्नी, दो पुत्र और दो नाबालिग पुत्रियां हैं। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed