Bareilly News: तौकीर रजा पर भड़की साध्वी प्राची, बताया राष्ट्रद्रोही, बोलीं- इनके घर पर चलना चाहिए बुलडोजर
विश्व हिंदू परिषद की नेता साध्वी प्राची सोमवार को बरेली पहुंचीं। उन्होंने यहां मौलाना तौकीर रजा पर बड़ा बयान दिया है। साध्वी प्राची ने तौकीर रजा को राष्ट्रद्रोही बताते हुए उन पर सरकार ने कार्रवाई की मांग की।
विस्तार
विश्व हिंदू परिषद की फायर ब्रांड नेता साध्वी प्राची ने बरेली में पत्रकारों से बातचीत के दौरान आईएमसी प्रमुख मौलाना तौकीर रजा पर तीखा हमला बोला। उन्होंने कहा कि मौलाना तौकीर रजा राष्ट्रद्रोही हैं। 2010 दंगे के मुख्य आरोपी हैं। साध्वी प्राची ने कहा कि तौकीर रजा के घर पर बुलडोजर चलना चाहिए। उन्होंने कहा कि उत्तर प्रदेश में बाबा हैं। वह गुंडों का अच्छे से इलाज कर रहे हैं।
साध्वी प्राची ने कहा कि हिंदुस्तान हिंदू राष्ट्र था, हिंदू राष्ट्र है और रहेगा। 1947 में जब पाकिस्तान मिला था तो कुछ लोग खून पीने के लिए क्यों रुक गए। सऊदी अरब में लाउडस्पीकर पर प्रतिबंध लगने पर साध्वी प्राची ने कहा कि हिंदुस्तान में भी लाउडस्पीकर पर प्रतिबंध लगना चाहिए। जो विरोध करें उन्हें शरीयत के हिसाब से ही सजा मिलनी चाहिए।
Umesh Pal Murder Case: अतीक अहमद के भाई अशरफ की मदद करने वाला एक और सिपाही गिरफ्तार
उन्होंने कहा कि तौकीर रजा मुस्लिम समुदाय के लिए भी कलंक हैं। पढ़ा-लिखा मुस्लिम सब समझता है। हिंदुस्तान में मुस्लिम सुरक्षित है। पाकिस्तान में सबके हाथों में भीख का कटोरा है। बता दें कि मौलाना तौकीर रजा ने पूर्व में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर भी बयान दिया था। उन्होंने प्रधानमंत्री से विश्व हिंदू परिषद और बजरंग दल पर बैन लगाने की मांग की थी।
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.