फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   Veterinary polyclinic will be built in Gurgaon with 9.14 crores

Bareilly News: गुरुगांवा में 9.14 करोड़ से बनेगा पशु चिकित्सा पॉली क्लीनिक

Fri, 18 Aug 2023 01:28 AM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बरेली
संवाद न्यूज एजेंसी, बरेली Updated Fri, 18 Aug 2023 01:28 AM IST
विज्ञापन
Veterinary polyclinic will be built in Gurgaon with 9.14 crores
गुलड़िया। आंवला विधानसभा के गुरुगांवा मुस्तकिल में 9.14 करोड़ की लागत से पशु चिकित्सा पॉली क्लीनिक का निर्माण किया जाएगा। बृहस्पतिवार को कैबिनेट मंत्री धर्मपाल सिंह और पशुपालन विभाग के अपर मुख्य सचिव ने भूमि पूजन कर आधारशिला रखी।
विज्ञापन

पशु चिकित्सा पॉली क्लीनिक बनने के बाद आंवला विधानसभा के साथ रामपुर और बदायूं जनपद के सीमावर्ती गांव के पशुपालकों को लाभ मिलेगा। इन गांव के किसानों को अपने पालतू पशुओं का इलाज कराने के लिए आईवीआरआई नहीं जाना होगा। स्थानीय स्तर पर ही पशुओं को इलाज मिल सकेगा।
विज्ञापन

करीब चार एकड़ जमीन पर 9.14 करोड़ की लागत से निर्माण किया जाएगा। अधिकारियों का दावा है कि जल्द ही निर्माण पूरा कर लिया जाएगा। बृहस्पतिवार को भूमि पूजन के बाद कैबिनेट मंत्री धर्मपाल सिंह ने कहा कि निर्माण पूरा होने के बाद पशुपालकों को अपने पशुओं को लेकर बरेली नहीं जाना होगा। उन्होंने कहा कि सरकार पशुपालकों के लिए अच्छी नस्ल के गाय भैंस का सीमन निशुल्क उपलब्ध करा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

अपर मुख्य सचिव रजनीश दुबे ने विभाग की ओर से संचालित योजनाओं के बारे में बताया। कार्यक्रम में डीएम शिवाकांत द्विवेदी, मुख्य विकास अधिकारी जग प्रवेश, मुख्य पशु चिकित्सा अधिकारी समेत कई अधिकारी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed