{"_id":"61747c1329dcb0667f5861a7","slug":"varun-gandhi-s-announcement-will-not-back-down-till-farmers-get-their-rights-baheri-news-bly4638226133","type":"story","status":"publish","title_hn":"वरुण गांधी का एलान- किसानों का हक मिलने तक पीछे हटने वाला नहीं","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
वरुण गांधी का एलान- किसानों का हक मिलने तक पीछे हटने वाला नहीं
विज्ञापन
किसानों से बात करते वरुण गांधी।
बहेड़ी के बाढ़ प्रभावित इलाकों में पहुंचे भाजपा सांसद ने नेतृत्व पर किया हमला, बोले- अंजाम की परवाह नहीं
दूसरे सांसदों को नसीहत, जमीर जिंदा है तो राजनीति की चिंता छोड़ो, खुलकर बोलो
मैं ऐसा सांसद नहीं जो झूठ को झूठ और सच को सच कहने की हिम्मत न कर पाऊं
बहेड़ी। जिंदा हो तो जिंदा नजर आना चाहिए, बात जब उसूलों की हो तो टकराना चाहिए... पीलीभीत के भाजपा सांसद वरुण गांधी ने शनिवार को किसानों के बीच यह खुला संदेश दिया। बाढ़ प्रभावित इलाकों का दौरा करने आए वरुण ने कहा कि चाहे जितना नुकसान हो जाए, किसानों को हक मिलने तक वह पीछे नहीं हटने वाले। दूसरे सांसदों को भी चाहिए कि जमीर जिंदा है तो राजनीति की चिंता छोड़ें और खुलकर बोलें।
कृषि कानूनों का विरोध कर रहे किसानों का समर्थन करने की वजह से हाल ही में भाजपा की केंद्रीय कार्यकारिणी से हटाए गए भाजपा सांसद वरुण गांधी शनिवार को अपने संसदीय क्षेत्र में बहेड़ी के बाढ़ प्रभावित इलाकों के दौरे पर थे। कुंडरा कोठी, दीननगर, पनवड़िया, हरहरपुर, फाजलपुर, सहपुरा आदि कई गांवों में उन्होंने फसलों के नुकसान का जायजा लिया और किसानों से बात की। उन्होंने कहा कि किसानों की सारी फसल बाढ़ में नष्ट हो चुकी है। इस दुख की घड़ी में वे किसानों के साथ खड़े हैं और किसी से डरने वाले नहीं हैं। वह ऐसे सांसद नहीं हैं जो झूठ को झूठ और सच को सच कहने की हिम्मत न कर पाएं।
वरुण गांधी ने कृषि कानूनों के खिलाफ किसानों के संघर्ष की ओर इशारा करते हुए कहा कि वह एकमात्र सांसद हैं जो किसानों के हक की बात कर रहे हैं। अगर जमीर जिंदा है तो दूसरे सांसदों को भी गुलामी की राजनीति छोड़कर खुलकर बोलना चाहिए। उन्होंने कहा कि किसी के हक पर डाका डालने के लिए राजनीति नहीं की जाती बल्कि लोगों का दिल जीतने के लिए की जाती है। उन्होंने कहा कि जो लोग गांधी जी के बताए सत्य के रास्ते पर चलते हैं, वे कभी असफल नहीं हो सकते। सत्य को परेशान किया जा सकता है मगर पराजित नहीं।
विज्ञापन
बाढ़ प्रभावित इलाकों के दौरे के बीच वरुण गांधी के साथ उनके प्रतिनिधि सरदार जैल सिह, सुनील गंगवार, ढाकन लाल गंगवार, मुकेश गंगवार, देव गंगवार, गुरविंदर सिंह, चंद्रसेन मौर्या, ओमकार गंगवार, छेदालाल मौर्या, सुख बाजवा, भवन चंद, नईम आदि मौजूद रहे।