{"_id":"5e9eb6d984e50a5e5633ddbc","slug":"uttarakhand-woman-stuck-in-bareilly-due-to-lockdown-climbs-tree","type":"story","status":"publish","title_hn":"बरेली: घर नहीं भेजे जाने से नाराज होकर पेड़ पर चढ़ गई उत्तराखंड की महिला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बरेली: घर नहीं भेजे जाने से नाराज होकर पेड़ पर चढ़ गई उत्तराखंड की महिला
Tue, 21 Apr 2020 02:40 PM IST
प्राची प्रियम
अमर उजाला नेटवर्क, बरेली
अमर उजाला नेटवर्क, बरेली
Published by: प्राची प्रियम
Updated Tue, 21 Apr 2020 02:40 PM IST
विज्ञापन
पेड़ पर चढ़कर बैठ गई महिला
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बरेली के नारी निकेतन होस्टल में लॉकडाउन के कारण परेशान एक महिला ने मंगलवार सुबह एक अजीबोगरीब कदम उठा लिया। सुबह नाश्ते के लिए लाइन में लगते वक्त वह होस्टल परिसर से सटे सीआई पार्क की ओर झुके पेड़ पर चढ़कर बैठ गई।
विज्ञापन
उसे ऐसा करते देख वहां भीड़ इकट्ठा होने लगी। सूचना मिलते ही बारादरी व प्रेमनगर थानों की पुलिस और दमकल की टीम मौके पर आ गई। बड़ी मुश्किल से दो घंटे बाद करीब साढ़े दस बजे फायर ब्रिगेड के एक सिपाही ने पेड़ पर चढ़कर उसे समझाकर उतारा।
विज्ञापन
महिला का आरोप था कि वह काफी परेशान है, उसे यहां नाश्ता-खाना भी ढंग से नहीं मिलता है। वहीं नारी निकेतन की अधीक्षिका छाया ने उसके आरोपों का खंडन करते हुए कहा कि महिला अपने घर जाना चाहती है, इसलिए ऐसा कर रही है। वह लोग उसे घर भेजने के लिए प्रयास भी कर रहे हैं।
विज्ञापन