{"_id":"58373f8f4f1c1b262413d05a","slug":"urs-at-the-site-will-the-location-of-trains","type":"story","status":"publish","title_hn":"उर्स स्थल पर मिलेगी ट्रेनों की लोकेशन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
उर्स स्थल पर मिलेगी ट्रेनों की लोकेशन
ब्यूरो/अमर उजाला, बरेली
Updated Fri, 25 Nov 2016 01:13 AM IST
विज्ञापन
Urs at the site will The location of trains
- फोटो : पीलीभ्ाीत/उत्ततर प्रदेश्ा
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जायरीन की सुविधा के लिए उत्तर रेलवे उर्स स्थल इस्लामियां इंटर कॉलेज ग्राउंड पर टिकट काउंटर और पूछताछ केंद्र खोलेगा। इस पूछताछ केंद्र पर ट्रेनों के बारे में हर जानकारी दी जाएगी। ये स्पेशल काउंटर कल शुक्रवार सुबह से शुरू हो जाएंगे।
आला हजरत के उर्स में बड़ी संख्या में बाहर के जायरीन शरीक होते हैं। उर्स के दौरान बरेली जंक्शन पर जायरीन की भीड़ भी रहती है। इससे जायरीन और आम यात्रियों को टिकट लेने और ट्रेनों की जानकारी लेने में दिक्कत होती है। आला हजरत दरगाह प्रमुख मौलाना सुब्हान रजा खां उर्फ सुब्हानी मियां ने मुरादाबाद मंडल के प्रबंधक को पत्र भेजकर जायरीन की सुविधा के लिए अलग से टिकट काउंटर और पूछताछ केंद्र खोलने की मांग की थी।
सीएमआई संजीव दुबे ने बताया कि उर्स स्थल इस्लामियां कॉलेज मैदान में टिकट काउंटर और पूछताछ केंद्र खोला जाएगा। टिकट काउंटर से सामान्य टिकट लेने के साथ ही रिजर्वेशन भी कराया जा सकता है। पूछताछ केंद्र पर ट्रेनों के आने जाने के समय और कौन सी गाड़ी कितनी लेट है सारी जानकारी उपलब्ध रहेगी। ये काउंटर शुक्रवार सुबह से शुरू होकर उर्स समाप्ति तक चालू रहेंगे। इसकी जानकारी जिला प्रशासन को दे दी गई है।
विज्ञापन
सिटी स्टेशन पर भी खुलेगा स्पेशल काउंटर
बरेली। पूर्वोत्तर रेलवे के सिटी स्टेशन पर उत्तराखंड के हल्द्वानी, रुद्रपुर, काशीपुर आदि इलाकों के जायरीन की संख्या ज्यादा रहती है। इज्जतनगर मंडल के एसीएम एसके शंखवार ने बताया कि सिटी स्टेशन पर स्पेशल टिकट काउंटर खोलने का आदेश जारी किया जा चुका है। स्टेशन पर जायरीन की भीड़ होने पर स्पेशल काउंटर चालू कर दिया जाएगा।