फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   Uproar over terror of dogs and monkeys, separate teams will be deployed in all four zones

Bareilly News: कुत्तों-बंदरों के आतंक पर हंगामा, चारों जोन में लगाई जाएंगी अलग-अलग टीमें

Tue, 26 Aug 2025 02:51 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Tue, 26 Aug 2025 02:51 AM IST
विज्ञापन
Uproar over terror of dogs and monkeys, separate teams will be deployed in all four zones
बरेली। कुत्तों और बंदरों के आतंक का मामला सोमवार को नगर निगम के सदन में गूंजा। अफसरों ने आंकड़ेबाजी शुरू की तो पार्षद भड़क गए। जमकर हंगामा हुआ। पार्षदों ने कहा कि अफसर झूठ बोल रहे हैं। वह ये बताएं कि बजट कहां खर्च हो रहा है?
विज्ञापन

पूरा शहर कुत्तों और बंदरों के आतंक से भयभीत है। इस पर महापौर उमेश गौतम ने कहा कि एक एजेंसी के भरोसे न रहें। चारों जोन में अलग-अलग एजेंसियों को काम सौंपें। सात दिनों के अंदर इसके लिए टेंडर निकालें।
विज्ञापन

नगर निगम सभागार में 11 माह एक दिन बाद सोमवार को 11.30 बजे सदन की बैठक शुरू हुई। नौ घंटे चली बैठक में कर निर्धारण में त्रुटियों, छुट्टा पशुओं के साथ ही कुत्तों-बंदरों के आतंक पर आरोप-प्रत्यारोप के बीच हंगामा हुआ।
विज्ञापन
विज्ञापन

विकास को रफ्तार देने के लिए महापौर ने कहा कि 40 करोड़ रुपये की लागत से सड़कों और नालियों का निर्माण होगा। टेंडर जल्द ही होंगे और दो महीने में काम धरातल पर दिखेगा। जिन्हें कर पर आपत्ति है, वह 30 अक्तूबर तक स्वकर के फाॅर्म भर सकेंगे।
पार्षदों ने साल में छह बैठकों के नियम का पालन नहीं होने का मुद्दा उठाया तो महापौर ने कहा कि चुनाव की वजह से देरी हुई। अब हर दो माह में बैठक होगी। प्रश्न काल में पार्षदों ने कर निर्धारण में भेदभाव के आरोप लगाए।
कहा कि जोनल कार्यालयों में करदाताओं की शिकायतें महीनों तक लंबित रहती हैं। पार्षद राजेश अग्रवाल ने कहा कि एक-एक हजार रुपये कर वालों को धक्के खाने पड़ते हैं, जबकि बड़ी इमारत वालों को बिना कहे छूट दे दी जाती है। अय्यूब खां चौराहे पर स्थित एक स्वीट हाउस का नाम लेकर कहा कि उनके भवन के दो हिस्से को निर्माणाधीन दिखाकर कर 13 लाख रुपये से घटाकर छह लाख कर दिया गया। साक्ष्य दिखाते हुए जांच कराने की मांग की। कई पार्षदों ने समर्थन में नारेबाजी की।

महापौर ने स्वीट हाउस के भवन का कर घटाने और एक लाख रुपये से अधिक के करदाताओं के मामलों की जांच के लिए समिति के गठन की घोषणा की। इसमें अपर नगर आयुक्त, मुख्य कर निर्धारण अधिकारी और राजस्व प्रभारी शामिल होंगे। ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed