फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   Uproar over construction of shrine in Railway Colony, RPF halted construction

रेलवे कॉलोनी में धर्मस्थल निर्माण पर हंगामा, आरपीएफ ने रुकवाया निर्माण

Mon, 20 Dec 2021 12:34 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Mon, 20 Dec 2021 12:34 AM IST
विज्ञापन
Uproar over construction of shrine in Railway Colony, RPF halted construction
सोमवार को एसडीएम सदर के साथ बैठक कर मामले में लिया जाएगा फैसला
विज्ञापन

बरेली। सुभाषनगर स्थित साउथ रेलवे कॉलोनी में धर्मस्थल निर्माण को लेकर रविवार को हंगामा हो गया। बिना अनुमति मंदिर निर्माण की सूचना पर पहुंची सिविल पुलिस और आरपीएफ ने निर्माण कार्य रुकवा दिया। इस कार्रवाई के खिलाफ स्थानीय लोगों ने प्रदर्शन भी किया। एक साल पहले भी इसी जगह पर धर्मस्थल निर्माण को लेकर हंगामा हो चुका है।
स्थानीय लोगों का कहना है कि कॉलोनी में धर्मस्थल वर्षों पुराना है। रविवार को वहां सिर्फ छत डालने का काम किया जा रहा था। मामले में आरपीएफ के प्रभारी निरीक्षक विपिन शिशौदिया ने बताया इसी साल जनवरी में धर्मस्थल पर निर्माण कार्य शुरू किया गया था। दीवारें खड़ी करने के बाद लिंटर डालने के लिए शटरिंग भी लगा दी गई, लेकिन आरपीएफ ने उस दौरान काम रुकवाकर यथा स्थिति बनाए रखने के आदेश दिए थे। एक साल से वहां शटरिंग लगी हुई है।
विज्ञापन

रविवार को वहां फिर से छत डालने का प्रयास किया गया। सूचना पर आरपीएफ और सिविल पुलिस के साथ रेलवे के सीनियर सेक्शन इंजीनियर चमन सिंह मौके पर पहुंचे और निर्माण रुकवा दिया। निर्माण रोके जाने की सूचना पर एक धार्मिक संगठन से जुड़े लोग वहां पहुंच गए और कार्रवाई के विरोध में नारेबाजी करने लगे। स्थानीय लोगों का कहना है कि लंबे समय से शटरिंग बंधी होने की वजह से हादसे का खतरा बना हुआ है। रेलिंग किसी भी समय नीचे गिर सकती है। आरपीएफ के प्रभारी निरीक्षक ने बताया मामले में सोमवार को एसडीएम सदर के साथ रेलवे अधिकारी भी बैठक करेंगे। इसके बाद ही धर्मस्थल निर्माण पर कोई फैसला किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed