{"_id":"68f66adc353e03ce2e001325","slug":"up-two-people-died-when-a-motorcycle-collided-with-a-tractor-trolley-while-trying-to-overtake-it-2025-10-20","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"UP: ओवरटेक करने के चक्कर में ट्रैक्टर-ट्रॉली से टकराकर दूसरी बाइक से टकराई मोटरसाइकिल, मासूम की मौत, सात घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
UP: ओवरटेक करने के चक्कर में ट्रैक्टर-ट्रॉली से टकराकर दूसरी बाइक से टकराई मोटरसाइकिल, मासूम की मौत, सात घायल
Mon, 20 Oct 2025 10:32 PM IST
शाहरुख खान
अमर उजाला नेटवर्क, बरेली
अमर उजाला नेटवर्क, बरेली
Published by: शाहरुख खान
Updated Mon, 20 Oct 2025 10:32 PM IST
विज्ञापन
बरेली में सड़क हादसे में घायल बच्चे
- फोटो : अमर उजाला
बरेली के शीशगढ़ में ओवरटेक करने के चक्कर में ट्रैक्टर ट्राली से टकराकर बाइक एक अन्य बाइक से टकरा गई। हादसे में मासूम की मौत हो गई। जबकि सात लोग घायल हो गए। घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी।
जानकारी के अनुसार, शीशगढ़ थाना इलाके के गांव बीसलपुर के पास ट्रैक्टर ट्राली से ओवरटेक करने पर बाइक ट्राली से टकराकर सामने से आ रही दूसरी बाइक में जा घुसी। जिसमें बाइक सवार दंपति गिरकर बुरी तरह घायल हो गए और उनके साथ बैठे मासूम बच्चे ललित ( 5) , लविश (3) भी घायल हो गए। वहीं दूसरी बाइक पर बैठे एक युवक की गोद से छिटककर एक साल का मासूम सड़क पर जा गिरा। उसके ऊपर से ट्रॉली को पहिया गुजर गया, जिससे उसकी मौत हो गई। इस बाइक पर सवार तीन लोग घायल हुए हैं।