{"_id":"6447751ed65112305301e557","slug":"up-nikay-chunav-election-contest-between-three-women-of-a-family-in-bareilly-2023-04-25","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"UP Nikay Chunav: चुनावी मैदान में उतरीं ननद-भाभी और सौतेली मां, इस सीट पर दिलचस्प हुआ मुकाबला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
UP Nikay Chunav: चुनावी मैदान में उतरीं ननद-भाभी और सौतेली मां, इस सीट पर दिलचस्प हुआ मुकाबला
Tue, 25 Apr 2023 12:11 PM IST
मुकेश कुमार
संवाद न्यूज एजेंसी, बरेली
संवाद न्यूज एजेंसी, बरेली
Published by: मुकेश कुमार
Updated Tue, 25 Apr 2023 12:11 PM IST
सार
बरेली की नवाबगंज नगर पालिका सीट पर इस बार दिलचस्प मुकाबला देखने को मिल सकता है। यहां अध्यक्ष पद के लिए एक ही परिवार की तीन महिलाओं ने नामांकन कराया है।
विज्ञापन
समन, उनकी सौतेली मां गुलनाज और भाभी बेनजीर
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
बरेली की नवाबगंज नगर पालिका सीट पर चुनावी मुकाबला दिलचस्प हो गया है। नगर पालिका अध्यक्ष पद के लिए एक ही परिवार के तीन सदस्यों ने नामांकन दाखिल किया है। जांच में नामांकन पत्र सही पाए गए तो इस सीट पर ननद, भाभी और सौतेली मां के बीच मुकाबला होगा।
विज्ञापन
दरअसल, नवाबगंज की निवर्तमान नगर पालिकाध्यक्ष शहला ताहिर की बेटी समन ताहिर ने रविवार को बहुजन समाज पार्टी (बसपा) के मंडल कार्यालय पर पार्टी की सदस्यता ली थी। 12 घंटे बाद ही उन्होंने पार्टी से इस्तीफा दे दिया। सोमवार को उन्होंने नगर पालिका अध्यक्ष पद पर निर्दलीय प्रत्याशी के तौर पर नामांकन किया। 12 घंटे बाद ही उनका इस्तीफा देना चर्चा का विषय बना हुआ है।
विज्ञापन
UP Nikay Chunav: विपक्ष पर दबाव...कैसे रोकें मुस्लिम मतों का बिखराव; भाजपा ने भी नौ वार्डों में खेला दांव
विज्ञापन