{"_id":"67d3fbe90a8241ddfe0b91c8","slug":"up-news-stones-thrown-on-raf-in-shahjahanpur-security-forces-lathicharged-rioters-chaos-during-procession-2025-03-14","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"UP: शाहजहांपुर में होली पर लाट साहब के जुलूस में लाठीचार्ज पर एसपी ने दी सफाई, बोले- झूठी अफवाह न फैलाएं","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
UP: शाहजहांपुर में होली पर लाट साहब के जुलूस में लाठीचार्ज पर एसपी ने दी सफाई, बोले- झूठी अफवाह न फैलाएं
Fri, 14 Mar 2025 03:30 PM IST
शाहरुख खान
अमर उजाला नेटवर्क, शाहजहांपुर
अमर उजाला नेटवर्क, शाहजहांपुर
Published by: शाहरुख खान
Updated Fri, 14 Mar 2025 03:30 PM IST
सार
Shahjahanpur News: शाहजहांपुर में होली पर बड़े लाट साहब के जुलूस में शुक्रवार को दो जगह पर पुलिस को हल्का बल प्रयोग करना पड़ गया। जुलूस के दौरान हुड़दंगियों ने बवाल किया। इस बीच हंगामा भी हुआ। हालांकि मामले को निपटा दिया गया।
विज्ञापन
आरएएफ ने हुड़दंगियों को खदेड़ा
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
शाहजहांपुर में होली पर लाट साहब के जुलूस में हुड़दंगियों ने दो जगह उत्पात किया। जुलूस से काफी पीछे नाचते-गाते झुंड बनाकर चल रहे कुछ युवाओं ने आरएएफ के जवानों पर जूत-चप्पल फेंके। इस पर फोर्स ने हुड़दंगियों को दौड़ाकर पीटा।
पुलिस ने नहीं किया लाठीचार्ज: शाहजहांपुर एसपी
वहीं शाहजहांपुर एसपी राजेश एस ने कहा कि शाहजहांपुर में लाट साहब के जुलूस की परंपरा के अनुसार होली के दौरान रंगों के अलावा जूते-चप्पल भी फेंके जाते हैं। एक जगह चार-पांच बच्चों ने लोगों पर ईंट फेंकी। इस पर पुलिस ने उन्हें खदेड़ दिया। लेकिन झूठी अफवाह फैलाई जा रही है कि पुलिस ने होली के जुलूस के दौरान 'लाठीचार्ज' किया। जबकि ऐसी कोई घटना नहीं हुई।
विज्ञापन
सदर बाजार थाना क्षेत्र के खेरनीबाग इलाके में यह लाठीचार्ज हुआ। आपको बता दें कि बड़े लाट साहब के जुलूस में घंटाघर पर हुड़दंग करने वालों पर आरएएफ ने हल्का बल कर खदेड़ दिया था। लाठी चलने से हुरियारों में खलबली मच गई।
शुक्रवार को बड़े लाट साहब का जुलूस कड़ी सुरक्षा में निकाला गया। सदर बाजार थाना के नजदीक पंखी चौराहा से होते हुए जुलूस घंटाघर की तरफ बढ़ा। घंटाघर पर काफी भीड़ एकत्रित थी। बताते है कि आरएएफ के आते ही लोगों ने जूते-चप्पल आदि फेंकने शुरू कर दिए।
ये भी पढ़ें- बरेली में खूनी होली: जेल से छूटते ही आरोपी की फरसे से काटकर हत्या, हमले में भाई घायल; हमलावर फरार
इसे लेकर सड़क पर एकत्रित भीड़ को खदेड़ने के लिए आरएएफ ने लाठीचार्ज कर दिया। सुरक्षाकर्मियों ने घंटाघर पर खड़े हुरियारों को लाठी से खदेड़कर जुलूस को निकलवाया। इसके बाद कड़ी सुरक्षा में जुलूस को आगे की तरफ रवाना किया गया।

#WATCH | UP | Shahjahanpur SP Rajesh S says, "As per the tradition of Laat Sahab's julus in Shahjahanpur, shoes and slippers are also thrown in addition to colours during Holi. At one spot, four to five children threw bricks at people. Due to this, the police chased them away.… pic.twitter.com/R2zMs1E3r3
— ANI (@ANI) March 14, 2025
विज्ञापन
सदर बाजार थाना क्षेत्र के खेरनीबाग इलाके में यह लाठीचार्ज हुआ। आपको बता दें कि बड़े लाट साहब के जुलूस में घंटाघर पर हुड़दंग करने वालों पर आरएएफ ने हल्का बल कर खदेड़ दिया था। लाठी चलने से हुरियारों में खलबली मच गई।
शुक्रवार को बड़े लाट साहब का जुलूस कड़ी सुरक्षा में निकाला गया। सदर बाजार थाना के नजदीक पंखी चौराहा से होते हुए जुलूस घंटाघर की तरफ बढ़ा। घंटाघर पर काफी भीड़ एकत्रित थी। बताते है कि आरएएफ के आते ही लोगों ने जूते-चप्पल आदि फेंकने शुरू कर दिए।
ये भी पढ़ें- बरेली में खूनी होली: जेल से छूटते ही आरोपी की फरसे से काटकर हत्या, हमले में भाई घायल; हमलावर फरार
इसे लेकर सड़क पर एकत्रित भीड़ को खदेड़ने के लिए आरएएफ ने लाठीचार्ज कर दिया। सुरक्षाकर्मियों ने घंटाघर पर खड़े हुरियारों को लाठी से खदेड़कर जुलूस को निकलवाया। इसके बाद कड़ी सुरक्षा में जुलूस को आगे की तरफ रवाना किया गया।
भैंसागाड़ी पर सवार हो निकले लाट साहब, जूतों से स्वागत
होली पर रंगों की बौछार के बीच शुक्रवार को लाट साहब का जुलूस निकाला गया। बड़े लाट साहब आरएएफ के घेरे में रहे। रंगों की बौछार के साथ ही उनका स्वागत जूते और चप्पलों से किया गया। इस बीच ड्रोन कैमरे से निगहबानी की गई।

शुक्रवार की सुबह कूंचा लाला से निकलकर बड़े लाट साहब ने चौकसीनाथ मंदिर में शीश नवाया। वहां से मुख्य सड़क पर लाट साहब को भैंसागाड़ी पर सवार कराया गया। उसके बाद उनकी सवारी चौक कोतवाली में पहुंची। जहां कोतवाल ने सलामी दी। यहां से सराफा बाजार, चारखंभा, केरूगंज, मिशन स्कूल, जेल से जीआईसी होते हुए विश्वनाथ मंदिर के पास जुलूस पहुंचा।
पूजन करने के बाद दोबारा से शहीद पार्क के सामने से एसपी कॉलेज, पंखी चौराहा, बहादुरगंज पंचराहा, सदर बाजार थाना, कालीचरन रोड चरन, बंगश से कूंचा लाला में जुलूस समाप्त हुआ। जुलूस का प्रत्येक रूट पर रंग और जूतों से स्वागत किया गया। जुलूस के रास्ते पर धार्मिक स्थलाें को तिरपाल से ढका गया। बैरीकेडिंग भी कराई गई।
संबंधित वीडियो
संबंधित वीडियो
विज्ञापन
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन