फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   UP Lok Sabha Election 2024 SP national general secretary Shivpal Yadav made an indecent comment on Mayawati

UP: शिवपाल यादव ने मायावती पर की अमर्यादित टिप्पणी, सपा के राष्ट्रीय महासचिव की बढ़ी मुश्किलें; रिपोर्ट दर्ज

Mon, 06 May 2024 10:26 AM IST
शाहरुख खान अमर उजाला नेटवर्क, बदायूं
अमर उजाला नेटवर्क, बदायूं Published by: शाहरुख खान Updated Mon, 06 May 2024 10:26 AM IST
सार

सपा के राष्ट्रीय महासचिव शिवपाल सिंह यादव के खिलाफ बदायूं के सिविल लाइंस थाने में मुकदमा दर्ज हुआ है। मायावती पर की अमर्यादित टिप्पणी करने का आरोप शिवपाल सिंह पर लगा है।

विज्ञापन
UP Lok Sabha Election 2024 SP national general secretary Shivpal Yadav made an indecent comment on Mayawati
शिवपाल सिंह यादव, बसपा सुप्रीमो मायावती - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

बसपा सुप्रीमो मायावती पर अमर्यादित टिप्पणी करने के मामले में सपा के राष्ट्रीय महासचिव शिवपाल सिंह यादव फंस गए हैं। बदायूं के सिविल लाइंस थाने में शिवपाल यादव के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई गई है। बसपा जिलाध्यक्ष आरपी त्यागी की ओर से थाने में दी गई तहरीर के आधार पर अपशब्द कहने और द्वेष बढ़ाने की धाराएं लगाई गई हैं। पुलिस ने जांच शुरू कर दी है। 
विज्ञापन


बसपा जिलाध्यक्ष का आरोप है कि शिवपाल सिंह यादव ने अपने बेटे आदित्य यादव की हार के डर की बौखलाहट में एक कार्यक्रम के दौरान मायावती के खिलाफ अमर्यादित शब्दों का इस्तेमाल किया। इसका वीडियो सोशल मीडिया पर प्रसारित हो रहा है। 
विज्ञापन

Bareilly: प्रेम विवाह के 19 साल बाद आया ससुराल, साले ने कर दी हत्या; बीमार सास को देखने आया था जाकिर

विज्ञापन
विज्ञापन
इस वीडियो को उन्होंने और पार्टी के अन्य कार्यकर्ताओं ने तीन मई को देखा। इससे बहुजन समाज के करोड़ों लोगों की भावना को ठेस पहुंची है। उन्होंने बताया कि शिवपाल यादव के खिलाफ एफआईआर की मांग को लेकर बसपा का प्रतिनिधिमंडल शुक्रवार को थाने पहुंचा था। 

तब पुलिस ने कार्रवाई का आश्वासन देकर लौटा दिया था। वीडियो क्लिप सौंपे जाने के बाद रविवार रात शिवपाल यादव के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया गया। त्यागी ने यह भी आरोप लगाया कि शिवपाल सिंह का बयान महिलाओं के सम्मान के खिलाफ है। 

मतदान से पहले बढ़ा सियासी पारा 
बता दें कि बदायूं लोकसभा सीट से इस बार शिवपाल सिंह यादव के बेटे आदित्य यादव चुनाव लड़ रहे हैं। बसपा ने यहां से पूर्व विधायक मुस्लिम खां पर दांव खेला है। भाजपा ने दुर्विजय सिंह शाक्त को प्रत्याशी बनाया है।

सात मई को लोकसभा क्षेत्र में मतदान होना है। इससे पहले बदायूं में सियासी पारा चरम पर पहुंच गया है। शिवपाल यादव ने रविवार को पुलिस पर गंभीर आरोप लगाए। सपा ने कहा कि पुलिस सपा कार्यकर्ताओं और समर्थकों को बेवजह परेशान कर रही है।

सपा महासचिव ने मुख्य निर्वाचन आयुक्त को पत्र भेजकर थाना प्रभारियों की शिकायत की है। दमन रोकने और चुनाव ड्यूटी से हटाने का आग्रह आयोग से किया है। इधर, अमर्यादित टिप्पणी के मामले में शिवपाल यादव की मुश्किलें भी बढ़ गईं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed