फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   man murdered by Brother-in-law in Bareilly

Bareilly: प्रेम विवाह के 19 साल बाद आया ससुराल, साले ने कर दी हत्या; बीमार सास को देखने गया था जाकिर

Mon, 06 May 2024 07:17 AM IST
मुकेश कुमार अमर उजाला ब्यूरो, बरेली
अमर उजाला ब्यूरो, बरेली Published by: मुकेश कुमार Updated Mon, 06 May 2024 07:17 AM IST
सार

बरेली में बीमार सास को देखने ससुराल आए शख्स की हत्या कर दी गई। साले ने वारदात को अंजाम दिया। इसके बाद फरार हो गया। बताया गया है कि शख्स ने 19 साल पहले प्रेम विवाह किया था। पत्नी के कहने पर वह रविवार को ससुराल आया था। 

विज्ञापन
man murdered by Brother-in-law in Bareilly
जाकिर का फाइल फोटो - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

बरेली के बारादरी थाना क्षेत्र में रविवार शाम को एक शख्स की हत्या हो गई। प्रेम विवाह के 19 साल बाद पहली बार ससुराल में बीमार सास को देखने आए जाकिर हुसैन की साले शाहिद अली ने सीने में चाकू घोंपकर जान ले ली। घटना के बाद आरोपी फरार हो गया। रिपोर्ट दर्ज कर पुलिस तलाश में जुटी है।

विज्ञापन


हजियापुर निवासी राशिद खान ने बताया कि भाई जाकिर खान ने वर्ष 2005 में मोहल्ले की बेबी से प्रेम विवाह किया था। बेबी का भाई शाहिद इसका विरोध कर रहा था। शादी के बाद से दोनों परिवारों में बोल-चाल और आवाजाही बंद थी। चार महीने से शाहिद की मां कब्बू बीमार हैं। तब से उनकी भाभी बेबी कभीकभार मायके जाने लगीं।
विज्ञापन


रविवार दोपहर बेबी ने जिद की तो जाकिर भी उसके साथ बीमार सास को देखने पहुंच गए। इस दौरान शाहिद ने जाकिर से लड़ाई शुरू कर दी। छत से चाकू लाकर उसने उसे जाकिर के सीने में घोंप दिया। जाकिर ने चाकू पकड़ने की कोशिश की तो उनका हाथ भी जख्मी हो गया। खून से लथपथ जाकिर नीचे गिर गए और शाहिद फरार हो गया। मौके पर ही जाकिर की मौत हो गई। बेबी की सूचना पर बारादरी पुलिस मौके पर पहुंची।

विज्ञापन
विज्ञापन

सास को जाकिर ने ही दिलाया था खून
मौके पर पहुंचकर इंस्पेक्टर बारादरी अमित पांडेय ने स्थानीय लोगों से बात की। पता लगा कि बेबी की मां की तबीयत खराब होने के बाद दोनों परिवारों में बोलचाल शुरू हो गई थी। वह अस्पताल में भर्ती थीं तो जाकिर ने इलाज में काफी मदद की। दो दिन पहले उन्हें खून चढ़ाया गया था तो जाकिर ने ही दोस्तों की मदद से व्यवस्था कराई थी।

ससुराल जाने से किया था इन्कार
जाकिर ने ससुराल जाने से मना भी किया था लेकिन बेबी ने कहा कि उन्हें जाना चाहिए। शुरू में बेबी ने यह भी आरोप लगाया कि शाहिद की पत्नी ने ही छत से चाकू लाकर उसे दिया और हमले के लिए उकसाया। हालांकि, प्रारंभिक जांच में इसकी पुष्टि नहीं हुई। एसपी सिटी राहुल भाटी ने बताया कि आरोपी शाहिद को गिरफ्तार कर जेल भेजा जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed