{"_id":"64a8bc6c8896ce4dee062525","slug":"up-first-annapurna-store-opened-in-bhartaul-village-of-bareilly-2023-07-08","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"अब यहीं मिलेगा राशन: बरेली के भरतौल में खुला यूपी का पहला अन्नपूर्णा स्टोर, एक ही छत के नीचे मिलेंगी कई सेवाएं","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अब यहीं मिलेगा राशन: बरेली के भरतौल में खुला यूपी का पहला अन्नपूर्णा स्टोर, एक ही छत के नीचे मिलेंगी कई सेवाएं
Sat, 08 Jul 2023 06:09 PM IST
मुकेश कुमार
अमर उजाला ब्यूरो, बरेली
अमर उजाला ब्यूरो, बरेली
Published by: मुकेश कुमार
Updated Sat, 08 Jul 2023 06:09 PM IST
सार
अन्नपूर्णा स्टोर में एक ही छत के नीचे कई सेवाएं मिलेंगी। स्टोर पर ही जनसेवा केंद्र संचालित होगा। जहां बिजली बिल का भुगतान, आय-जाति प्रमाण पत्र के लिए आवेदन व अन्य जरूरी सेवाएं भी मिल सकेंगी।
विज्ञापन
अन्नपूर्णा स्टोर पर पहुंचा खाद्यान्न
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
प्रदेश का पहला अन्नपूर्णा स्टोर बरेली के भरतौल गांव में खुल गया। सार्वजनिक वितरण प्रणाली का खाद्यान्न स्टोर तक पहुंच गया है। स्टोर से अब राशन के अलावा रोजमर्रा की आवश्यक वस्तुएं खरीदी जा सकेंगी। तय तिथि पर खाद्यान्न का वितरण होगा।
मंडलायुक्त सौम्या अग्रवाल और बरेली विकास प्राधिकरण के उपाध्यक्ष जोगिंदर सिंह की पहल पर अन्नपूर्णा मॉडल विकसित किया गया। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने मॉडल की सराहना करते हुए प्रदेश के सभी जिलों में बरेली की तर्ज पर अन्नपूर्णा स्टोर बनाए जाने निर्देश दिए हैं।
विज्ञापन
ये भी पढ़ें- ऑफिस में अश्लील हरकत: महिला कर्मचारी के साथ क्लर्क की करतूत का वीडियो वायरल; गर्माया मामला

पूरे देश में लागू होगा अन्नूपूर्णा मॉडल
इसी बीच उत्तर प्रदेश के खाद्य आयुक्त के साथ बरेली के मुख्य विकास अधिकारी जगप्रवेश दिल्ली गए और भारत सरकार के खाद्य मंत्रालय के समक्ष अन्नपूर्णा मॉडल की प्रस्तुति दी। भारत सरकार ने बरेली के अन्नपूर्णा मॉडल को पूरे देश में लागू करने पर सहमति व्यक्त की है।
विज्ञापन
ये भी पढ़ें- ऑफिस में अश्लील हरकत: महिला कर्मचारी के साथ क्लर्क की करतूत का वीडियो वायरल; गर्माया मामला
डीएसओ नीरज सिंह ने बताया कि अन्नपूर्णा दुकानों के जरिये खाद्यान्न के साथ जरूरी सेवाएं ग्रामीणों को मुहैया कराई जाएंगी। जिले में 15 दुकानें बनाई गई है। भरतौल से शुरुआत हो गई है।
ये भी पढ़ें- पढ़ाई की ऐसी लगन: बारिश के बाद भी निकली स्कूल को, जलभराव में फिसलकर ट्रांसफार्मर से चिपकी; करंट लगने से गई जान
मंडलायुक्त सौम्या अग्रवाल ने बताया कि एक अन्नपूर्णा स्टोर बनाने में 8.46 लाख रुपये खर्च हुए हैं। मनरेगा के अंतर्गत 650 कार्यदिवस सृजित हुए हैं। बरेली मंडल के भरतौल में एक दुकान संचालित कर दी गई है। मंडल में 51 व प्रदेश में 130 अन्नपूर्णा स्टोर के भवनों का निर्माण अंतिम चरण में है।