फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   UP Election 2022 Video of Gola MLA meeting goes viral CO orders inquiry IN Lakhimpur Kheri

गोला विधायक की सभा का वीडियो वायरल: सीओ को जांच के आदेश, अरविंद गिरि ने सभा करने से किया इनकार

Tue, 11 Jan 2022 12:21 AM IST
शाहरुख खान अमर उजाला नेटवर्क, लखीमपुर खीरी
अमर उजाला नेटवर्क, लखीमपुर खीरी Published by: शाहरुख खान Updated Tue, 11 Jan 2022 12:21 AM IST
सार

आचार संहिता के उल्लंघन के मामले में पूर्व विधायक और सपा नेता आरएस कुशवाहा के खिलाफ निघासन थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई गई। इसके कुछ देर बाद गोला विधायक अरविंद गिरि के एक चुनावी सभा को संबोधित करते वीडियो व फोटो वायरल होने लगे।

विज्ञापन
UP Election 2022 Video of Gola MLA meeting goes viral CO orders inquiry IN Lakhimpur Kheri
विधायक अरविंद गिरि(फाइल फोटो) - फोटो : twitter@Arvind Giri

विस्तार

सोशल मीडिया पर चुनावी सभा को संबोधित करते हुए गोला विधायक अरविंद गिरि के वीडियो और फोटो वायरल हो रहे हैं। इसमें दावा किया जा रहा है कि विधायक ने चुनाव अधिसूचना जारी होने के बाद आचार संहिता का उल्लंघन किया है। हालांकि उन्होंने इससे इनकार किया है।
विज्ञापन


रविवार को आचार संहिता के उल्लंघन के मामले में पूर्व विधायक और सपा नेता आरएस कुशवाहा के खिलाफ निघासन थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई गई। इसके कुछ देर बाद गोला विधायक अरविंद गिरि के एक चुनावी सभा को संबोधित करते वीडियो व फोटो वायरल होने लगे। इसमें दावा किया जा रहा है कि विधायक ने आचार संहिता का उल्लंघन किया है लेकिन सत्ता पक्ष के होने के कारण उन पर कार्रवाई नहीं हो रही है। 
विज्ञापन


वहीं मामले में विधायक प्रतिनिधि जवाहर लाल वर्मा ने बताया कि विधायक ने अधिसूचना जारी होने के बाद कोई भी सभा या बैठक नहीं की है। जो वीडियो और फोटो वायरल हो रहे हैं वह आचार संहिता लागू होने से पूर्व के हैं।  
विज्ञापन
विज्ञापन


निर्वाचन अधिकारी एवं एसडीएम अविनाश चंद्र मौर्य ने बताया कि उन्हें इस तरह की कोई शिकायत नहीं मिली है। न ही गोला विधानसभा क्षेत्र में आचार संहिता के उल्लंघन का मामला संज्ञान में है। वीडियो, फोटो के आधार पर सीओ को जांच करने का निर्देश दिया गया है। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed