UP Board Result 2023: बरेली में हाईस्कूल में क्षितिज तो इंटरमीडिएट में शिखर पर शेखर, देखें टॉपर्स की लिस्ट
बरेली के जयनारायण सरस्वती विद्या मंदिर इंटर कॉलेज के छात्र क्षितिज सक्सेना ने हाईस्कूल में प्रदेश में पांचवां स्थान प्राप्त किया है। छात्र शेखर गंगवार ने 95.40 फीसदी अंकों के साथ इंटर में जिला टॉप किया है।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
बरेली में यूपी बोर्ड परीक्षा में इस साल बेटों ने बाजी मारी है। इंटरमीडिएट की टॉप 10 सूची में सभी छात्र हैं, हाईस्कूल की टॉप 10 सूची में आठ छात्र और दो छात्राएं शामिल हैं। साल 2022-23 के लिए 98,470 परीक्षार्थी पंजीकृत थे। हाईस्कूल के 52,806 में से 48,896 परीक्षार्थी परीक्षा में शामिल हुए थे। 43,004 परीक्षार्थी सफल रहे। इंटरमीडिएट के 46,664 परीक्षार्थियों में से 43,976 ने परीक्षा दी, 32473 पास हुए। जिले में इंटरमीडिएट के 73.84 फीसदी और हाईस्कूल के 87.95 फीसदी विद्यार्थियों ने सफलता हासिल की है।
इस बार भी जयनारायण सरस्वती विद्या मंदिर इंटर कॉलेज टॉप पर रहा। विद्यालय के हाईस्कूल के छात्र क्षितिज सक्सेना ने 97.33 फीसदी अंक हासिल कर जिले में टॉप किया है। इन्होंने प्रदेश में पांचवां स्थान प्राप्त किया है। श्री लालता प्रसाद एसवीएम इंटर कॉलेज नवाबगंज के छात्र रोहित यादव ने हाईस्कूल में 96.83 अंक हासिल कर जिले में दूसरा स्थान प्राप्त किया है। प्रदेश में आठवां स्थान प्राप्त किया है। भारत जी सरस्वती इंटर कॉलेज आंवला के छात्र अभिजीत भदौरिया ने हाईस्कूल में 96.17 फीसदी अंक प्राप्त कर जिले में तीसरा स्थान हासिल किया है।
इंटरमीडिएट में श्री लालता प्रसाद एसवीएम इंटर कॉलेज नवाबगंज के छात्र शेखर गंगवार ने 95.40 फीसदी अंकों के साथ शीर्ष स्थान हासिल किया है। एसडीआर ढींगरा एसवीएम इंटर कॉलेज बहेड़ी के छात्र विनीत ने 95.20 फीसदी अंकों के साथ इंटरमीडिएट में जिले में दूसरे स्थान प्राप्त किया है। इंटरमीडिएट में तीसरे स्थान पर जयनारायण सरस्वती विद्या मंदिर के छात्र आदित्य गंगवार रहे हैं। उन्होंने 95 फीसदी अंक हासिल किए हैं।
हाईस्कूल में शीर्ष 10 में महज दो छात्राएं
हाईस्कूल और इंटरमीडिएट के शीर्ष दस छात्र-छात्राओं की सूची में इस बार छात्राएं काफी कम हैं। इंटरमीडिएट की सूची में टॉप 10 में एक भी छात्रा नहीं है, जबकि हाईस्कूल में सफल टॉप 10 छात्रों में महज दो छात्राएं हैं। साल 2022 में हाईस्कूल और इंटरमीडिएट की टॉप 10 की सूची में 80 फीसदी छात्राएं थीं।टॉपर्स की सूची
इंटरमीडिएट
1- शेखर गंगवार 95.40 श्री लालता प्रसाद एसवीएम इंटर कॉलेज, नवाबगंज2- विनीत 95.20 एसडीआर ढींगरा एसवीएम इंटर कॉलेज, बहेड़ी
3- आदित्य गंगवार 95.00 जयनारायण एसवीएम इंटर कॉलेज, बरेली4- आदित्य पांडे 94.20 सीएएस इंटर कॉलेज, फरीदपुर
5-सचिन कुमार 93.60 जयनारायण एसवीएम इंटर कॉलेज, बरेली5- सक्षम मानव 93.60 वसुंधरा इंटर कॉलेज, सिरौली
6- संजय गंगवार 93.20 जयनारायण एसवीएस इंटर कॉलेज, बरेली6- अंशुल गंगवार 93.20 श्री लालता प्रसाद एसवीएम इंटर कॉलेज, नवाबगंज
6- दीपक दिवाकर 93.20 डीआरएम इंटर कॉलेज, आंवला7- अंश पाठक 93.00 चंद्र प्रकाश मेमोरियल इंटर कॉलेज, धंतिया
8- प्रभु तिवारी 92.40 जयनारायण एसवीएम इंटर कॉलेज, बरेली8- विपिन 92.40 जयनारायण एसवीएम इंटर कॉलेज, बरेली
8- सुधांशु सिंह 92.40 भारत जी सरस्वती इंटर कॉलेज, आंवला8- कुनाल सिंह 92.40 श्री लालता प्रसाद एसवीएम इंटर कॉलेज, नवाबगंज
9- अनुराग पांडे 92.20 दरबारी लाल शर्मा इंटर कॉलेज, रिठौरा9- कृष शर्मा 92.20 जयनारायण एसवीएम इंटर कॉलेज, बरेली
9- विशाल राजपूत 92.20 जयनारायण एसवीएम इंटर कॉलेज, बरेली9- शैली गुप्ता 92.20 जयनारायण एसवीएम इंटर कॉलेज, बरेली
10 रिया 91.80 श्री सुभाष इंटर कॉलेज आंवला10 शुभ गोस्वामी 91.80 जयनारायण एसवीएम इंटर कॉलेज, बरेली
हाईस्कूल1- क्षितिज सक्सेना 97.33 जयनारायण एसवीएस इंटर कॉलेज, बरेली
2- रोहित यादव 96.83 श्री लालता प्रसाद एसवीएम इंटर कॉलेज, नवाबगंज3- अभिजीत भदौरिया 96.17 भारत जी सरस्वती इंटर कॉलेज, आंवला
3- इशु शाक्य 96.17 सर्वोदय जनकल्याण इंटर कॉलेज, खेड़ा4- केशव कुमार 95.67 जयनारायण एसवीएम इंटर कॉलेज, बरेली
4- संतोष कुमार 95.67 एसएसटी पब्लिक इंटर कॉलेज क्योलड़िया, नवाबगंज5- तोशिका यादव 95.33 भारत इंटर कॉलेज, भोजीपुरा
5- लकी उपाध्याय 95.33 सरस्वती विद्या मंदिर इंटर कॉलेज केसरपुर6- दीपक कुमार 95.17 एसडीआर ढींगरा एसवीएम इंटर कॉलेज, बहेड़ी
7- अर्जुन 95.00 एसडीएस विद्या मंदिर इंटर कॉलेज, मीरगंज7- तमन्ना 95.00 पीटी राम बहादुर एमएचएसएस, बरेली
8- तेजस गोयल 94.83 एमबी इंटर कॉलेज, बरेली8- मोहम्मद फैज 94.83 जगमल एसएस निकेतन इंटर कॉलेज, आंवला
8- जतिन बाबू 94.83 जयनारायण एसवीएम इंटर कॉलेज, बरेली8- अमन सक्सेना 94.83 लायंस रोहिला इंटर कॉलेज, बरेली
8- शोभित मौर्या 94.83 श्री रामस्वरूप मेमोरियल इंटर कॉलेज, सीबीगंज9- अंश देव आनंद 94.67 जीएसआईसी जुलरिया उपराला, आंवला
9- निशांत कुमार 94.67 जयनारायण एसवीएम इंटर कॉलेज, बरेली10- अंकित कुमार वर्मा 94.50 भारत जी सरस्वती इंटर कॉलेज, आंवला
10- शृष्टि राठौर 94.50 किशोर चंद कन्या इंटर कॉलेज, फरीदपुरमंडल में बदायूं पहले स्थान पर
बरेली मंडल में चारों जिलों में बदायूं शीर्ष पर रहा। इंटरमीडिएट में बदायूं के 77.11 फीसदी और हाईस्कूल में 89.97 फीसदी परीक्षार्थियों ने सफलता हासिल की। दूसरे नंबर पर हाईस्कूल में बरेली में सर्वाधिक 87.95 फीसदी छात्र सफल हुए हैं। वहीं इंटरमीडिएट में 75.04 फीसदी परीक्षार्थियों की सफलता के साथ पीलीभीत ने दूसरा स्थान हासिल किया है।मंडल के आंकड़े
जिला- प्रतिशत(हाईस्कूल) - प्रतिशत(इंटरमीडिएट)बरेली- 87.95 फीसदी - 73.84 फीसदी
बदायुं- 89.97 फीसदी - 77.11 फीसदी
शाहजहांपुर- 84.40 फीसदी - 73.54 फीसदी
पीलीभीत- 82.85 फीसदी - 75.04 फीसदी