फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   UP Board: Record of all college students including suspect

यूपी बोर्ड: संदिग्ध समेत सभी कॉलेज के छात्रों का रिकॉर्ड तलब

Thu, 27 Feb 2020 01:53 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Thu, 27 Feb 2020 01:53 AM IST
विज्ञापन
UP Board: Record of all college students including suspect
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : प्रतीकात्मक तस्वीर

मंगलवार को परीक्षा के दौरान मीरगंज के स्कूल में परीक्षा देते मिले थे दो संदिग्ध छात्र

विज्ञापन
बरेली। दो साल रेगुलर परीक्षा में फेल होने के बाद तीसरी बार भी रेगुलर परीक्षा दे रहे संदिग्ध छात्र पकड़ में आने के बाद अब जेडी ने संबंधित कॉलेज के हाईस्कूल और इंटरमीडिएट के सभी छात्रों के दस्तावेजों की सघन जांच के निर्देश दिए हैं। वहीं, अन्य छात्रों के दस्तावेजों में ‘खेल’ का मामला पकड़ में आने के बाद सख्त कार्रवाई की चेतावनी दी है।
मंगलवार को जेडी प्रदीप कुमार ने मीरगंज स्थित ब्रह्मा देवी इंटर कॉलेज में निरीक्षण को पहुंचे थे। जांच के दौरान उन्हें विलासो देवी इंटर कॉलेज के एक छात्र की जन्मतिथि गड़बड़ मिली थी तो दूसरे छात्र को दो बार फेल होने के बाद तीसरी बार भी रेगुलर फार्म भराने का मामला पकड़ा था। पूछताछ के बाद उन्होंने छात्रों का रिकॉर्ड तलब किया था। बुधवार को उन्होंने कॉलेज के सभी छात्रों का रिकॉर्ड तलब किया है। वहीं, बुधवार को यूपी बोर्ड की परीक्षा के दौरान भी जेडी ने कई स्कूलों का निरीक्षण किया लेकिन स्थिति सामान्य रही। वहीं, डीआईओएस डॉ. अमरकांत सिंह ने एफ आर इस्लामिया इंटर कॉलेज के वरिष्ठ प्रवक्ताओं की टीम बनाकर स्वतंत्रता सेनानी ठाकुर साहब सिंह कन्या इंटर कॉलेज सिमरा बोरीपुर का निरीक्षण को कहा। टीम में वसी अहमद केंद्र व्यवस्थापक, नदीम मुजफ्फर सहायक केंद्र व्यवस्थापक और डॉ. मेहंदी हसन को कोऑर्डिनेटर बनाया। केंद्र का बारीकी से निरीक्षण के दौरान व्यवस्थाएं दुरुस्त मिलीं।
विज्ञापन

कठिन आया अंग्रेजी का पेपर, 2818 ने छोड़ी परीक्षा

बरेली। यूपी बोर्ड की चल रही परीक्षा में बुधवार को हाईस्कूल के वाणिज्य और इंटरमीडिएट के परीक्षार्थियों को अंग्रेजी के पेपर ने जमकर उलझाए। लंबे सवालों के चलते कई परीक्षार्थी आधा पेपर ही हल कर सके तो कइयों ने पेपर तो पूरा हल किया लेकिन जवाब सही हैं या नहीं, इसकी जानकारी रिजल्ट से मिलने की बात कही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

बरेली कॉलेज परीक्षा केंद्र पर परीक्षा देने पहुंचे इंटर के परीक्षार्थी इमरान ने बताया कि अंग्रेजी के बहुविकल्पीय सवाल भी काफी कठिन थे। उनके साथी अफजाल ने प्रश्नपत्र में कई सवाल सिलेबस से बाहर आने की बात भी कही। कहा कि कई सारे सवालों के जवाब लगभग एक जैसे ही लग रहे थे, इसके चलते जल्दी हल किए जाने वाले सवालों ने भी परीक्षार्थियों को काफी देर तक अटकाए रखा। इसके चलते ज्यादातर परीक्षार्थी पूरा पेपर ही हल नहीं कर सके। कमोवेश यही स्थिति हाईस्कूल के वाणिज्य पेपर की भी रही। यहां छात्र वाणिज्य के विभिन्न तार्किक सवाल में उलझे रहे।

बुधवार को पहली पाली में हाईस्कूल की सिलाई और इंटर की पाली, अरबी, फारसी विषय की परीक्षा थी। इसमें हाईस्कूल के 53 और इंटर के 9 छात्र पंजीकृत थे और सभी ने परीक्षा दी। दूसरी पाली में हाईस्कूल के वाणिज्य और इंटर की अंग्रेजी विषय की परीक्षा थी। इसमें हाईस्कूल के 1281 छात्र पंजीकृत थे, 1226 उपस्थित और 55 अनुपस्थित रहे। इंटर में 40517 छात्र पंजीकृत थे, 37754 उपस्थित और 2763 अनुपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed