फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   UP board: 14 sectors, 26 static magistrates will supervise the exam

यूपी बोर्ड: 14 सेक्टर, 26 स्टेटिक मजिस्ट्रेट करेंगे परीक्षा की निगरानी

Sat, 08 Feb 2020 11:11 PM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Sat, 08 Feb 2020 11:11 PM IST
विज्ञापन
UP board: 14 sectors, 26 static magistrates will supervise the exam
यूपी बोर्ड - फोटो : अमर उजाला
यूपी बोर्ड: 14 सेक्टर, 26 स्टेटिक मजिस्ट्रेट करेंगे परीक्षा की निगरानी
विज्ञापन

बरेली। 18 फरवरी से शुरू होेने वाली यूपी बोर्ड हाईस्कूल और इंटरमीडिएट की परीक्षा को नकलविहीन और शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न कराने के लिए प्रशासन ने तैयारी शुरू कर दी है। पिछले दिनों निर्धारित पांच अतिसंवेदनशील और 21 संवेदनशील परीक्षा केंद्रों की निगरानी की जिम्मेदारी स्टेटिक मजिस्ट्रेट को सौंप दी गई है। साथ ही 132 परीक्षा केंद्रों को 14 सेक्टरों में बांटकर प्रत्येक सेक्टर की निगरानी के लिए सेक्टर मजिस्ट्रेट तैनात किए हैं। शनिवार को डीएम ने सेक्टर और स्टेटिक मजिस्ट्रेट की सूची जारी कर दी है।
डीएम की ओर से जारी आदेश के अनुसार सेक्टर और स्टेटिक मजिस्ट्रेट को संवेदनशील और अतिसंवेदनशील केंद्रों की निगरानी के लिए बिंदुवार निर्देश दिए गए हैं। परीक्षा केंद्र पर प्रश्नपत्रों की देखरेख, परीक्षार्थियों की सघन चेकिंग, केंद्रों के बाहर अनावश्यक लोगों का जमावड़ा खत्म कराना, लाउडस्पीकर बंद कराना, परीक्षा के समय केंद्र में किसी की आवाजाही प्रतिबंधित करने, केंद्रों के पास धारा 144 लागू करने, प्रतिदिन परीक्षा संबंधी रिपोर्ट कंट्रोल रूम को शाम सात बजे तक उपलब्ध कराने, केंद्र से दो सौ मीटर के दायरे में भीड़भाड़ जमा न होने देने समेत परीक्षा को प्रत्येक स्थिति में शांतिपूर्ण और नकलविहीन संपन्न कराने के निर्देश दिए गए हैं।
विज्ञापन

केंद्र व्यवस्थापकों को व्यवस्था दुरुस्त करने के निर्देश
बरेली। यूपी बोर्ड परीक्षा के लिए चयनित केंद्रों पर व्यवस्था दुरुस्त करने के लिए शनिवार को बिशप मंडल इंटर कॉलेज के सभागार में केंद्र व्यवस्थापकों की बैठक हुई। इसमें डीआईओएस डॉ. अमरकांत सिंह ने क्रमवार 23 बिंदुओं के जरिए डीएम की ओर से जारी निर्देशों के शत प्रतिशत अनुपालन करने की हिदायत दी।
विज्ञापन
विज्ञापन

डीआईओएस ने किसी तरह की खामी पर केंद्र व्यवस्थापक को उत्तरदायी होने की वजह से उनकी जवाबदेही होने की बात कही। परीक्षा केंद्र की ऑनलाइन मॉनीटरिंग के लिए सीसीटीवी को सुचारू रखने, रिकॉर्डिंग 30 दिनों तक सुरक्षित रखने, प्रश्नपत्र, आंसरशीट की सुरक्षा के लिए स्ट्रांगरूम निर्धारित करने, अग्निशमन संसाधन की व्यवस्था करने, आंसरशीट पर मुहर लगाने, शौचालय, पानी, सफाई कराने, बिजली आपूर्ति के लिए जेनरेटर की व्यवस्था करने, बालिका परीक्षाओं की चेकिंग महिला शिक्षक से कराने, प्रत्येक दशा में सुरक्षा व्यवस्था चाक चौबंद रखने, सीटिंग प्लान मिश्रित बने, बालक बालिकाओं को अलग न बैठाने के निर्देश दिए हैं। ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed