{"_id":"68acd3bf35b4dbde0e08b5fb","slug":"up-112-fleet-strength-increased-12-new-vehicles-received-bareilly-news-c-4-vns1074-711682-2025-08-26","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bareilly News: यूपी 112 के बेड़े की बढ़ी ताकत, 12 नई गाड़ियां मिलीं","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bareilly News: यूपी 112 के बेड़े की बढ़ी ताकत, 12 नई गाड़ियां मिलीं
विज्ञापन
बरेली। जिले में अपराध नियंत्रण के लिए यूपी-112 के बेड़े को मजबूत किया गया है। सोमवार को एसएसपी ने 12 नई पीआरवी को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। इनमें एसयूवी गाड़ियां भी शामिल हैं।
पुलिस लाइन में सोमवार दोपहर बाद हुए आयोजन में एसएसपी ने बताया कि नई गाड़ियों में एक इनोवा क्रिस्टा व 11 स्कार्पियो शामिल हैं। नई 12 गाड़ियों को मिलाकर यूपी 112 में चार पहिया वाहनों की संख्या अब 93 हो गई है।
ये अत्याधुनिक जीपीएस सिस्टम से लैस हैं। इनमें इमरजेंसी किट भी शामिल है जिससे किसी मरीज को प्राथमिक उपचार दिया जा सके। इन गाड़ियों में तैनात कर्मचारियों के पास बॉडी वार्न कैमरा और क्राइम सीन प्रोटेक्शन किट भी रहेगी।
विज्ञापन
इस मौके पर एसपी सिटी मानुष पारीक, एसपी दक्षिणी अंशिका वर्मा, एसपी यातायात अकमल खान, एसपी उत्तरी मुकेश चंद मिश्रा, एसपी क्राइम मनीष सोनकर, सीओ प्रथम आशुतोष शिवम, सीओ सेकेंड सोनाली मिश्रा समेत अन्य अधिकारी मौजूद रहे।
ग्रामीण इलाकों में तेज होगा पुलिस का नेटवर्क
एसपी यातायात अकमल खान ने बताया कि इन नई स्कार्पियो को नवाबगंज, बहेड़ी, हाफिजगंज, सिरौली, बिशारतगंज, शाही, क्योलड़िया, भुता और फतेहगंज पूर्वी आदि थानों के क्षेत्र में तैनात किया जाएगा। एक इनोवा गाड़ी इज्जतनगर थाने के क्षेत्र को आवंटित की जा रही है। ब्यूरो