फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   university

Bareilly News: स्नातक परीक्षा विश्वविद्यालय

Thu, 05 Jan 2023 09:00 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Thu, 05 Jan 2023 09:00 AM IST
विज्ञापन
university
बरेली। रुहेलखंड विश्वविद्यालय के परीक्षा नियंत्रक ने सभी संबद्घ महाविद्यालयों में स्नातक, स्नातकोत्तर व व्यावसायिक पाठ्यक्रमों की छूटी हुई मौखिक, प्रयोगात्मक परीक्षा के संबंध में निर्देश जारी किए हैं। उन्होंने निर्धारित शुल्क जमा कर परीक्षा फार्म छह जनवरी तक ऑनलाइन भरने का मौका दिया है। इसके बाद किसी आवेदन पर सुनवाई नहीं होगी। आवेदन में गलती मिलने पर कॉलेज की जिम्मेदारी होगी।
विज्ञापन

परीक्षा नियंत्रक संजीव कुमार की ओर से जारी पत्र में कहा गया है कि आठ नवंबर 2022 से छूटी हुई प्रयोगात्मक, मौखिक परीक्षा के ऑनलाइन आवेदन हो रहे हैं। विद्यार्थी छह जनवरी तक विश्वविद्यालय की वेबसाइट पर ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। शुल्क जमा करने की अंतिम तिथि सात जनवरी है। कॉलेजों को निर्धारित समय में आवेदन पत्र जमा कराने, ऑनलाइन भरे फार्म की जांच करने के बाद ही विश्वविद्यालय को अग्रसारित करने को कहा है।
विज्ञापन

आवेदन में किसी तरह की कमी मिलने पर जिम्मेदारी संबंधित कॉलेज प्रशासन की होगी। ऑनलाइन परीक्षा फार्म भरवाने वाली एजेंसी को हर हाल में कंप्यूटर केंद्र प्रभारी से संपर्क कर डाटा प्राप्त कर आवेदन कराने को कहा गया है, ताकि जल्द परीक्षा कराकर विद्यार्थियों के संशोधित परिणाम जारी किए जा सकें।
विज्ञापन
विज्ञापन

इन पाठ्यक्रमों के लिए भरे जा सकेंगे आवेदन
मुख्य परीक्षा 2022 में स्नातक स्तर पर बीए, बीएससी, बीकॉम के प्रथम द्वितीय, तृतीय वर्ष के एक या एक से ज्यादा विषय की मौखिक, प्रयोगात्मक परीक्षा के आवेदन किए जा सकते हैं। स्नातकोत्तर स्तर पर एमए, एमएससी, एमकॉम (पूर्वार्द्ध/उत्तरार्द्ध) के एक विषय का आवेदन होगा। व्यावसायिक पाठ्यक्रम के तहत स्नातक स्तर पर गृह विज्ञान, कंप्यूटर साइंस, बायोटेकभनोलॉजी, माइक्रोबायोलॉजी, ऑनर्स, बीकॉम में ऑनर्स और कंप्यूटर, स्नातकोत्तर स्तर पर गृह विज्ञान का ही आवेदन होगा। प्रत्येक पाठ्यक्रम के लिए 1250 रुपये शुल्क देय होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed