फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   United Front took out a rally demand for restoration of old pension in Bareilly

पुरानी पेंशन बहाली की मांग: बरेली में संयुक्त मोर्चा ने रैली निकाल दिखाई ताकत, सड़कों पर उमड़ा हुजूम

Mon, 20 Mar 2023 08:05 PM IST
मुकेश कुमार संवाद न्यूज एजेंसी, बरेली
संवाद न्यूज एजेंसी, बरेली Published by: मुकेश कुमार Updated Mon, 20 Mar 2023 08:05 PM IST
सार

संयुक्त मोर्चा के प्रांतीय संयोजक क्रांति सिंह ने कहा कि शंखनाद रैली सरकार को आगाह करने के लिए है। पुरानी पेंशन बहाल न होने पर आर-पार की लड़ाई होगी।

विज्ञापन
United Front took out a rally demand for restoration of old pension in Bareilly
शिक्षक और कर्मचारियों ने निकाली रैली - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

पुरानी पेंशन बहाली संयुक्त मोर्चा के आह्वान पर सोमवार को बरेली जिले में शिक्षकों और विभिन्न कर्मचारी संगठनों ने पुरानी पेंशन बहाली शंखनाद बाइक रैली निकाली। विशप मंडल इंटर कॉलेज से शुरू हुई रैली चौकी चौराहा होते हुए कलक्ट्रेट पहुंची। यहां पुरानी पेंशन बहाली की मांग को लेकर प्रधानमंत्री को संबोधित ज्ञापन दिया गया। रैली में हिस्सा लेने के लिए जिले भर से बड़ी संख्या में शिक्षक और कर्मचारी पहुंचे। रैली शुरू होने से पहले विशप मंडल इंटर कॉलेज प्रांगण में सभा का आयोजन किया गया।

विज्ञापन


पुरानी पेंशन बहाली की मांग को लेकर शंखनाद रैली की सफलता को कर्मचारी और शिक्षक संगठन कई दिनों से तैयारियां कर रहे थे। सोमवार को रैली में उमड़े हुजूम से साफ हो गया कि कर्मचाररी और शिक्षक संगठन पुरानी पेंशन बहाली को लेकर काफी हद तक एकजुट हो चुके हैं। 

विज्ञापन

मांग पूरी न होने पर आर-पार की लड़ाई का एलान

सोमवार को रैली शुरू होने से पहले संयुक्त मोर्चा के प्रांतीय संयोजक क्रांति सिंह ने कहा कि शंखनाद रैली सरकार को आगाह करने के लिए है। पुरानी पेंशन बहाल न होने पर आर-पार की लड़ाई होगी। जिला संयोजक नरेश गंगवार, रामलाल कश्यप, जितेंद्र पाठक, हरीश गंगवार ने कहा कि पुरानी पेंशन बहाली की मांग अब जनआंदोलन बन गई है। 

विज्ञापन
विज्ञापन



 

United Front took out a rally demand for restoration of old pension in Bareilly
संयुक्त मोर्चा ने रैली निकाल दिखाई ताकत - फोटो : अमर उजाला
रैली के दौरान कई बार जाम की समस्या भी पैदा हुई। चौकी चौराहा से अयूब खां चौराहा के बीच जाम की ज्यादा समस्या रही। हालांकि, ट्रैफिक पुलिस भी रैली के साथ-साथ रही। रैली में राजेंद्र सिंह कोली, बसंत लाल गौतम, संजीव शर्मा, धर्मपाल सिंह, सुदेश तोमर, आशीष कुदेशिया, सत्य प्रकाश, राजेश गंगवार, भारत सिंह, विजेंद्र सिंह, श्रीनिवास शर्मा, रोहित कुमार साहू, सोहन लाल वर्मा, राजेश कुमार, अनिल कुमार, छोटे लाल वाल्मीकि, सूरजपाल आदि बड़ी संख्या में कर्मचारी और शिक्षक रहे।

Bareilly: बिजली फाल्ट लोकेटर मशीन के डेमो के दौरान धमाका, बाल-बाल बचे वनमंत्री और अफसर, लाइनमैन झुलसा
 

राज्य के 14 और 70 लाख कर्मचारियों पर प्रभाव

प्रधानमंत्री को संबोधित ज्ञापन में कहा गया है कि उत्तर प्रदेश के 14 और केंद्र के करीब 70 लाख शिक्षक/कर्मचारियों का पुरानी पेंशन व्यवस्था खत्म होने से भविष्य अंधेरे में है। शिक्षक, कर्मचारी और अधिकारी एनपीए के विरोध में हैं। पेंशन कर्मचारी के बुढ़ापे की लाठी होती है। नई पेंशन स्कीम शेयर बाजार आधारित है। इस व्यवस्था से शिक्षक, कर्मचारी और अधिकारी निराश हैं। नई पेंशन स्कीम से कर्मचारियों के साथ सरकार का भी कोई लाभ नहीं है। ऐसे में पुरानी पेंशन व्यवस्था को लागू किया जाना सरकार और कर्मचारियों के हित में है।

राज्य के 14 और 70 लाख कर्मचारियों पर प्रभाव

प्रधानमंत्री को संबोधित ज्ञापन में कहा गया है कि उत्तर प्रदेश के 14 और केंद्र के करीब 70 लाख शिक्षक/कर्मचारियों का पुरानी पेंशन व्यवस्था खत्म होने से भविष्य अंधेरे में है। शिक्षक, कर्मचारी और अधिकारी एनपीए के विरोध में हैं। पेंशन कर्मचारी के बुढ़ापे की लाठी होती है। नई पेंशन स्कीम शेयर बाजार आधारित है। इस व्यवस्था से शिक्षक, कर्मचारी और अधिकारी निराश हैं। नई पेंशन स्कीम से कर्मचारियों के साथ सरकार का भी कोई लाभ नहीं है। ऐसे में पुरानी पेंशन व्यवस्था को लागू किया जाना सरकार और कर्मचारियों के हित में है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed