फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   Unipoles fell in two places due to storm and rain in Bareilly

Bareilly News: नोटिस के बाद भी नहीं की यूनिपोल की जांच, आंधी से गिरे, बड़ा हादसा टला; अब फर्म होगी डिबार

Tue, 12 May 2026 06:05 PM IST
Mukesh Kumar संवाद न्यूज एजेंसी, बरेली
संवाद न्यूज एजेंसी, बरेली Published by: Mukesh Kumar Updated Tue, 12 May 2026 06:05 PM IST
सार

बरेली में मंगलवार सुबह तेज आंधी के कारण दो जगहों पर यूनिपोल गिर गए। गनीमत रही कि कोई इनकी चपेट में नहीं आया। घटना का मंडलायुक्त ने संज्ञान लिया और नगर आयुक्त को कार्रवाई के आदेश दिए हैं।

विज्ञापन
Unipoles fell in two places due to storm and rain in Bareilly
सड़क पर गिरा यूनिपोल। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

बरेली में जगह-जगह लगे यूनिपोल खतरनाक हो चुके हैं। इसका ताजा उदाहरण मंगलवार को देखने को मिला। सुबह आंधी के दौरान दो जगहों पर यूनिपोल बीच सड़क पर धराशायी हो गए। गनीमत रही कि कोई इसकी चपेट में नहीं आया, वरना बड़ा हादसा हो सकता था। पूरे मामले का मंडलायुक्त ने संज्ञान लिया और नगर आयुक्त को कार्रवाई के आदेश दिए। इसके बाद पता चला कि फर्म ने नोटिस के बाद भी यूनिपोल की जांच नहीं की और इसे नजरअंदाज कर दिया। नगर निगम अब फर्म को नोटिस जारी करके उसे डिबार करने की तैयारी कर रहा है।

विज्ञापन


इसाइयों की पुलिया और और पीलीभीत रोड पर लगे यूनिपोल आंधी में बीच सड़क गिर गए। दो से तीन घंटे तक ये सड़क के बीच में ही पड़े रहे और लोग बच-बचकर निकलते रहे। इसके बाद नगर निगम की टीम ने इन्हें हटाया। मामले की जानकारी मंडलायुक्त भूपेंद्र एस. चौधरी को हुई तो उन्होंने नगर आयुक्त संजीव मौर्य से बात की। फर्म के खिलाफ कार्रवाई के आदेश दिए। 
विज्ञापन


इसके बाद नगर आयुक्त ने जांच कराई तो पता चला कि इन दोनों यूनिपोल को करीब चार साल पहले लगाया गया था। करीब दो महीने पहले यूनिपोल लगाने वाली फर्म प्रकाश आर्ट को नोटिस जारी किया गया था। इसमें फर्म को आदेश दिए गए थे कि वह यूनिपोल की मजबूती परख ले। अगर ये कमजोर हैं तो इन्हें हटाकर दूसरे लगवाए। नोटिस के बाद भी फर्म ने कोई कार्रवाई नहीं की और नतीजा यह हुआ कि आंधी में दो यूनिपोल गिर गए।

विज्ञापन
विज्ञापन

कलक्ट्रेट रोड पर साइन बोर्ड झुका, नगर निगम ने जेसीबी से गिराया
आंधी की रफ्तार इतनी तेज थी कि कलक्ट्रेट रोड पर दामोदर पार्क के सामने लगा नगर निगम का साइन बोर्ड भी झुक गया। दोपहर करीब 12 बजे राजस्व निरीक्षक सच्चिदानंद टीम के साथ मौके पर पहुंचे। जेसीबी की मदद से दो पोलों पर लगा बोर्ड गिराया गया। इसके बाद इसे तोड़कर हटा दिया गया। इस काम में करीब तीन घंटे का समय लगा। कार्रवाई के दौरान कलक्ट्रेट रोड की एक लेन को बैरिकेडिंग करके बंद कर दिया गया। एक लेन से ही यातायात निकाला गया। इससे लोगों को आवागम में कुछ परेशानी जरूरी हुई। यातायात पुलिस और नगर निगम के कर्मी तैनात होने से जाम की स्थिति नहीं बन पाई।

नगर आयुक्त संजीव मौर्य ने बताया कि दोनों यूनिपोल एक ही फर्म ने लगाए थे। नोटिस के बाद भी फर्म ने यूनिपोल की जांच की नहीं की। अब फर्म को डिबार करने के लिए नोटिस जारी किया जा रहा है। शहर में जितने भी यूनिपोल लगे हैं उनकी जांच के आदेश दिए गए हैं। कलक्ट्रेट रोड पर लगे साइन बोर्ड को हटवा दिया गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed