फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   Union Minister reached to see the marked ground of hundred beds hospital

केंद्रीय मंत्री सौ बेड अस्पताल की चिह्नित जमीन देखने पहुंचे

Mon, 31 Aug 2020 01:53 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Mon, 31 Aug 2020 01:53 AM IST
विज्ञापन
Union Minister reached to see the marked ground of hundred beds hospital
जमीन संबंधी कागजात देखते संतोष गंगवार और अन्य। - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, बरेली

श्रमिकों के साथ आम लोगों को भी मिलेगी चिकित्सा सुविधा

विज्ञापन
सीबीगंज। केंद्रीय श्रम व रोजगार मंत्रालय ने सीबीगंज स्थित आईटीआर भूमि पर सौ बेड का आधुनिक अस्पताल स्वीकृत कर दिया है। इसके तहत खुद केंद्रीय मंत्री संतोष गंगवार ने चिह्नित भूमि का निरीक्षण किया। उन्होंने बताया कि जल्द ही इसका निर्माण कार्य भी शुरू हो जाएगा।

रविवार की दोपहर केंद्रीय श्रम व रोजगार मंत्री संतोष गंगवार ने बंद पड़ी आईटीआर फैक्टरी की जमीन पर प्रस्तावित कर्मचारी राज्य बीमा निगम अस्पताल खोलने संबंधी स्थिति का जायजा लिया। यहां बता दें कि हाईवे किनारे आईटीआर का खंडहर बंगला नंबर 10 की जमीन अस्पताल खोलने के लिए चिह्नित की गई है। इसके साथ ही बंगला नंबर 11 का भी कुछ हिस्सा शामिल होगा। करीब 19 हजार वर्ग मीटर पर प्रस्तावित आधुनिक अस्पताल के लिए बजट भी जारी कर दिया गया है। इस मौके पर केंद्र्रीय मंत्री ने बताया कि अस्पताल से रुहेलखंड मंडल के ईएसई सदस्य श्रमिकों को फायदा होगा। आम लोग भी रियायती दरों पर चिकित्सा सुविधा ले सकेंगे। ईएसई अमरोहा में भी तीस बेड का अस्पताल तैयार होगा। इस मौके पर विधायक डॉ. अरुण कुमार, डॉ. डीसी वर्मा, भाजपा नेता गुलशन आनंद, ललित अवस्थी, डॉ. एमएल मौर्य, चिकित्सा अधीक्षक डॉ. चरणजीत सिंह आदि मौजूद रहे। पीसी पाठक आदि ने बंद फैक्टरी कर्मियों के लंबित भुगतान कराए जाने का आग्रह किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed