फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   Uncontrolled corona, 67 more including three doctors found infected

बेकाबू हो रहा कोरोना, तीन डॉक्टरों समेत 67 और मिले संक्रमित

Wed, 07 Apr 2021 01:15 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Wed, 07 Apr 2021 01:15 AM IST
विज्ञापन
Uncontrolled corona, 67 more including three doctors found infected
demo photo - फोटो : अमर उजाला।

स्वास्थ्य विभाग में मचा हड़कंप, कॉन्टैक्ट ट्रेसिंग में जुटीं टीमें
विज्ञापन

रामपुर के कोरोना संक्रमित की इलाज के दौरान मौत

बरेली। कोेराना का कहर लगातार बढ़ता जा रहा है। मंगलवार को रामपुर के एक कोरोना संक्रमित व्यक्ति की मौत हो गई। कोविड प्रोटोकॉल के तहत अंत्येष्टि के लिए शव परिजनों को सौंप दिया गया है। साथ ही, सूचना वहां के प्रशासन को दे दी गई है। वहीं, बरेली में 67 नए कोरोना संक्रमित मिले हैं। इनमें जिला महिला अस्पताल की एक चिकित्सक के अलावा दो और डॉक्टर सामिल हैं। इससे स्वास्थ्य विभाग में हड़कंप मचा हुआ है। देर रात मिली जांच रिपोर्ट में एपिडेमियोलॉजिस्ट, उनकी पत्नी और बेटी भी संक्रमित मिली हैं।
कोरोना संक्रमितों की तादाद बढ़ने का सिलासिला मंगलवार को भी जारी रहा। स्वास्थ्य विभाग की ओर से जारी संक्रमितों की सूची में पहली बार एक साथ तीन चिकित्सकों के संक्रमित मिलने से खलबली मच गई है। मंगलवार को 67 कोरोना संक्रमितों के मिलने के बाद सक्रिय संक्रमितों की तादाद तीन सौ के पार पहुंच गई है। आईडीएसपी प्रभारी डॉ. मीसम अब्बास ने बताया कि तीन सौ बेड कोविड चिकित्सालय में बने फ्लू कॉर्नर, एमएमयू की टीम ने सैंपलिंग की। इसके अलवा निजी और सरकारी लैब में भी जांचें हुईं। देर शाम तक करीब ढाई हजार सैंपल की रिपोर्ट में 67 संक्रमित मिले। इनकी कॉन्टैक्ट ट्रेसिंग हो रही है।
विज्ञापन

संक्रिमतों में राजेंद्रनगर, लक्ष्मीपुरम, रामवाटिका, सनसिटी विस्तार, दुर्गानगर, शिव गार्डन कॉलोनी, ग्रीन पार्क, प्रेमनगर, गैनी, जनकपुरी, सर्किट हाउस कॉलोनी, डीआईजी आवास, श्यामगंज, सुरेश शर्मा नगर, कैंट रोड, डिस्ट्रिक्टकोर्ट, शिवपुरी कॉलोनी, रामपुर गार्डन, सीबीगंज, सूद धर्म कांटा, कुर्मांचल नगर, आशियाना, कर्मचारी नगर, भटनागर कॉलोनी, बुखारा, करगैना, पंतनगर, गणेशनगर, इज्जतनगर, गांधीपुरम, सुर्खा, रेलवे कॉलोनी, त्रिवटीनाथ मंदिर रोड, मीरगंज समेत निजी मेडिकल कॉलेजों के लोग शामिल हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

सैंपल देने के बाद घूमते रहते हैं संदिग्ध

एंटीजन की जांच रिपोर्ट कुछ ही देर में मिल जाती है और संक्रमितों को आइसोलेट किया जाता है, लेकिन आरटीपीसीआर जांच की रिपोर्ट आने में तीन से चार दिन का वक्त लग रहा है। ऐसे में सैंपल देने के बाद जो संदिग्ध हैं उन्हें नियमानुसार रिपोर्ट आने तक क्वारंटीन रहने के निर्देश हैं फिर भी वह क्षेत्र में घूमते रहते हैं। इसमें ऐसे लोग भी शामिल हैं जिनके परिजन संक्रमित मिले हैं, लेकिन वे घर पर नहीं टिक रहे। सर्विलांस टीम ने ऐसे संक्रमितों को जब कॉल की तो स्थिति की जानकारी मिली। टीम ने जिला प्रशासन को ऐसे लोगों की सूची संक्रमण फैलाने की आशंका जताते हुए कार्रवाई की संस्तुति की है।

स्वास्थ्यकर्मी, फ्रंटलाइन वर्करों को टीके का विकल्प खत्म

बरेली। शासन की ओर से स्वाथ्यकर्मियों और फ्रंटलाइन वर्करों के लिए कोविन पोर्टल पर दर्ज टीकाकरण का विकल्प खत्म कर दिया गया है। लिहाजा, अब तक टीकाकरण से वंचित इन लोगों को वैक्सीन नहीं लग सकेगी। हालांकि, जिन्हें टीके की पहली डोज लग चुकी है, वे दूसरी डोज लगवा सकें गे। जिला प्रतिरक्षण अधिकारी डॉ. आरएन सिंह ने बताया कि स्वास्थ्यकर्मी और फ्रंटलाइन वर्करों के रजिस्ट्रेशन का विकल्प खत्म होने के बाद अब उनका पहली डोज के लिए रजिस्ट्रेशन नहीं हो सकेगा। उन्हें उम्र के हिसाब से चल रहे टीकाकरण के क्रम में ही रजिस्ट्रेशन कराना होगा। जिन्हें दूसरी डोज लगनी है वह निर्धारित तिथि पर टीके की दूसरी डोज लगवा सकते हैं। ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed